Ujjain crime News: मध्यप्रदेश के उज्जैन में पुरानी रंजिश के चलते एक गिरोह के बदमाशों ने विरोधी के घर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. वारदात को अंजाम देने आए बदमाश खुद भी मुसीबत में फंस गए. जल्दबाजी में पेट्रोल डालकर आग लगाते समय 2-3 बदमाश खुद आग की चपेट में आए गए. इसके बाद वे तेजी से भागते नजर आए. दो दिन पहले हुई इस वारदात का सोमवार को वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, ढांचा भवन निवासी बदमाश रौनक गुर्जर की मोहन नगर की गैंग से रंजिश चल रही है. दोनों गैंग एक-दूसरे को निपटाने की फिराक में रहती हैं. इसी के चलते 11 अप्रैल की रात करीब एक दर्जन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और खुलेआम हथियार लहराते हुए रौनक के सूने पड़े घर के बाहर पहुंचे. एक बदमाश ने बोतल में भरा पेट्रोल घर पर छिड़का, इस दौरान दूसरे बदमाश ने भी ऐसा ही किया. दूसरा बदमाश पेट्रोल छिड़क रहा था तभी दूसरे ने अचानक आग लगा दी. इससे भड़की आग में बदमाश भी चपेट में आ गए. हालांकि, सभी तुरंत मौके से फरार हो गए.
बाल-बाल बची किशोरी
इसका वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है. पहले पुलिस इस घटना से इनकार करती रही, लेकिन सोमवार को सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ बदमाश हाथों में चाकू लहराते हुए आग लगा रहे हैं. इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की, जिसमें एक 14 वर्षीय किशोरी बाल-बाल बच गई और बड़ा हादसा टल गया. सूत्रों के मुताबिक, यह हमला पिछले कई वर्षों से चली आ रही रंजिश का नतीजा है. आगजनी में यशवेंद्र उर्फ ‘छम्बू' बुंदेला का नाम सामने आ रहा है.
मौत का Live Video: चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास, पैर स्लिप हुआ, चंद सेकंड में चली गई युवक की जान
सख्त कार्रवाई करेंगे
घटना को लेकर चिमनगंज मंडी थाना टीआई विवेक कनोडिया ने कहा कि अभी तक सीसीटीवी फुटेज नहीं मिले हैं. फुटेज मिलने के बाद बदमाशों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.














