ट्विशा शर्मा की मौत के मामले की जांच करेगी CBI! एमपी सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

Twisha Sharma Update: ट्विशा शर्मा की मौत की जांच सीबीआई कर सकती है, क्योंकि एमपी सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है. बता दें कि ट्विशा का परिवार दोबारा पोस्टमॉर्टम और न्याय की मांग के लिए शव का अंतिम संस्कार नहीं कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ट्विशा शर्मा के पिता ने सीएम डॉ. मोहन यादव से की थी मुलाकात.

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. गृह विभाग ने ट्विशा की मौत की जांच सीबीआई (CBI) से कराने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है. राज्य सरकार से यह कदम तब उठाया है, जब ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने रिटायर्ड सैनिकों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) से मुलाकात की थी. बता दें कि पीड़ित परिवार लगातार सीबीआई जांच की मांग उठा रहा है और ट्विशा का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग कर रहा है.

राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने भी की मांग

राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने ट्विशा शर्मा की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "समय आ गया है कि MP हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट अपने आप संज्ञान लेकर ट्विशा शर्मा अप्राकृतिक मौत केस में CBI जांच का आदेश दे. MP सरकार और कानूनी बिरादरी की बेवजह बदनामी हो रही है. आज 10वां दिन है और ट्विशा अंतिम संस्कार का इंतजार कर रही है.

ट्विशा की सास को भी पद से हटाने की मांग, सीएम को लिखा पत्र

इसके अलावा ट्विशा के पिता नवीनिधि शर्मा ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बेटी की सास को मध्य प्रदेश उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है. उनका कहना है कि जब जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक गिरीबाला सिंह के कार्यों और अधिकारों पर रोक लगे. पत्र में आगे कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था की गरिमा के लिए मांग है.

पूर्व जज गिरिबाला सिंह को पुलिस का तीसरा नोटिस

भोपाल पुलिस ने ट्विशा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह को तीसरी व आखिरी बार नोटिस जारी किया है. उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है. पुलिस पहले भी दो नोटिस भेज चुकी है, लेकिन वह अपने बयान दर्ज कराने पुलिस के सामने पेश नहीं हुई हैं. गिरिबाला सिंह पर अपनी बहू ट्विशा शर्मा की कथित तौर पर दहेज उत्पीड़न के कारण हुई मौत के मामले में केस दर्ज किया गया है.

Advertisement

आज पुलिस के सामने दर्ज करा सकती हैं बयान

गिरिबाला सिंह के वकील जॉर्ज कार्लो उनके घर शुक्रवार को पहुंच गए. वह वकील के साथ पूछताछ के लिए जा सकती है. मामले गिरिबाला के वकील से पूछा तो उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में है, अभी कोई बात बताने लायक नहीं है.

शादी के पांच महीने बाद हुई ट्विशा की मौत

गौरतलब है कि मॉडल ट्विशा शर्मा की मुलाकात अपने पति समर्थ सिंह से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. समर्थ पेशे से क्रिमिनल लॉयर है. दिसंबर 2025 में दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी, लेकिन शादी के महज 5 महीने बाद ही 12 मई 2026 को ट्विशा की संदिग्ध मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि ट्विशा की सास और पति ने मिलकर उसकी हत्या की है. वह दोबारा शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग कर रहे हैं. इस वजह से वह एम्स से शव भी नहीं ले रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- सास को पद से हटाने की मांग, ट्विशा शर्मा के पिता ने CM को लिखा पत्र; पुलिस ने भी गिरिबाला को भेजा आखिरी नोटिस

Featured Video Of The Day
दिल्ली में बकरीद से पहले बड़ा एक्शन, सड़क पर कुर्बानी बैन, नियम तोड़ा तो FIR
Topics mentioned in this article