Twisha Sharma Career Profile, Who Was Twisha Sharma: ट्विशा शर्मा अब दुनिया में नहीं है. महज 31 साल की उम्र में उसने मौत को चुन लिया. उसके व्हाट्सएप चैट की स्क्रीनशॉट में वो दर्द साफ दिखाई दे रहा है, जिसने उसे ऐसा करने पर मजबूर कर दिया. लेकिन, सिर्फ 31 साल की उम्र में ट्विशा शर्मा ने वो सब किया जिसे करने में लोगों की आधी उम्र गुजर जाती है. वो एक मॉडल थी, एक्टर थी, कंटेंट क्रिएटर थीं, मिस पुणे (Miss Pune) रह चुकी थी. साथ ही योगा ट्रेनर और हाइली क्वालिफाइड भी थी. कॉर्पोरेट में जॉब कर चुकी थी. लेकिन, 12 मई 2026 को फांसी के फंदे पर लटकने के कुछ मिनट बाद ट्विशा सिर्फ लाश बन गई. हैरानी की बात यह है कि पांच महीने पहले इसी तरीख यानी 12 दिसंबर 2025 को ट्विशा की वकील समर्थ सिंह से शादी हुई थी. समर्थ भोपाल की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के बेटे हैं. चलिए अब, कौन थी ट्विशा शर्मा वाले सवाल पर लौटते हैं.
मिस पूणे रही, फिल्म में भी काम किया
नोएडा में रहने वाली ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) शादी से पहले बहुत कुछ हासिल कर चुकी थी. वह मॉडलिंग कर चुकी थी. एक्टर के तौर पर तेलुगु फिल्म 'मुग्गुरु मोनागल्लू' में भी काम किया था. उसने मिस पुणे (Miss Pune) का खिताब भी अपने नाम किया था. इसके अलावा वह प्रमाणित योग ट्रेनर (Yoga Trainer) और विपश्यना (ध्यान की प्राचीन तकनीक) में भी माहिर थी.
ट्विशा शर्मा की मौत से पहले का आखिरी वीडियो... सीढ़ी पर चढ़ती दिखी, फिर 3 लोगों ने नीचे उतारा शव
पूणे में हुई थी दिशा की पढ़ाई
शिक्षा की बात करें तो ट्विशा हाइली क्वालिफाइड थी. उसने ने अप्रैल 2014 में सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से बीबीए (BBA) किया था. इसके बाद उन्होंने नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) से डिस्टेंस लर्निंग (दूरस्थ शिक्षा) के माध्यम से एमबीए (MBA) किया था, जो साल 2024 में पूरा हुआ था.
'ट्विशा बहुत खर्च करती थी, उसी दिन पार्लर गई, पार्सल भी मंगाया', भोपाल कोर्ट में जोरदार बहस, क्या-क्या हुआ?
मुंबई में जॉब भी कर चुकी थी ट्विशा
मॉडलिंग और एक्टिंग के साथ-साथ ट्विशा ने जुलाई 2014 से अप्रैल 2020 के बीच मुंबई में 'फ्लेवर पॉट फूड्स' (Flavour Pot Foods) में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम किया था. इसके बाद उन्होंने 'जर्मन एकेडमी ऑफ डिजिटल एजुकेशन' (DADB) में कम्युनिकेशन और ऑनबोर्डिंग मैनेजर के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं थी.
क्या है पूरा मामला?
12 मई की शाम ट्विशा ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर घर लौटी थी. बताया जाता है कि वह घर पर सामान्य तरीके से टीवी देख रही थी, तभी उसकी मां का फोन आया. फोन पर बात करते हुए वह छत पर चली गई. कुछ देर बाद कॉल कट गया और रात करीब 10:30 बजे उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. परिवार का कहना है कि आखिरी बातचीत के दौरान वह काफी परेशान लग रही थी. परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इतने गंभीर मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, खासकर उसके पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी को लेकर, जो घटना के बाद से फरार है.
नोएडा की रहने वाली थीं ट्विशा
ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं और उनकी शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह से हुई थी. परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ट्विशा को प्रताड़ित किया जाने लगा और उसका दो बार गर्भपात भी हुआ. 12 मई 2026 को कटारा हिल्स स्थित घर में उसका शव फांसी पर लटका मिला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट भले ही फांसी से मौत की बात कहती हो, लेकिन शरीर पर चोट और मारपीट के निशान मिलने से मामला और संदिग्ध हो गया है.














