Twisha Sharma Insta Chat: 'मैं फंस गई हूं यार, तुम मत फंसना...' दोस्त को भेजा ट्विशा शर्मा का आखिरी मैसेज, सुसाइड से पहले बयां किया दर्द

Twisha Sharma Insta Chat: 'मैं फंस गई हूं यार, तुम मत फंसना...' ट्विशा शर्मा का आखिरी इंस्टाग्राम चैट सामने आया है, जिसमें वो अपनी दर्द और बेबसी की दास्तान बयां की थीं. ट्विशा शर्मा ने यह मैसेज अपनी सहेली को भेजा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Twisha Sharma: सुसाइड से पहले ट्विशा शर्मा का आखिरी इंस्टाग्राम चैट

Twisha Sharma Instagram Chat: भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है. अब इस मामले में ट्विशा के आखिरी इंस्टाग्राम चैट सामने आए हैं, जो उन्होंने अपनी मौत से खुछ दिन पहले अपनी दोस्त मीनाक्षी को भेजे थे. इस चैट्स में ट्विशा ने अपनी दोस्त से शादी न करने की गुजारिश की थी.

ट्विशा शर्मा का आखिरी इंस्टाग्राम चैट

फंदे पर झूलने से कुछ दिन पहले ट्विशा ने अपनी सहेली मीनाक्षी से अपनी आपबीती शेयर की थी. इस चैट में ट्विशा का दर्द साफ छलक रहा है. उसने इंस्टाग्राम चैट में लिखा, 'मैं फंस गई हूं यार... तुम मत फंसना. ज्यादा बात नहीं कर सकती. सही समय आने पर कॉल करूंगी.' वहीं ट्विशा की चैट पढ़कर चिंतित मीनाक्षी ने जवाब दिया, 'मुझे तुम्हारी चिंता हो रही है. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं.'

मां-पिता को आखिरी मैसेज, बचाने के लिए लगाई थी गुहार

इस चैट से साफ हो रहा है कि वकील समर्थ सिंह से दिसंबर 2025 में विवाह करने के बाद ट्विशा बेहद मानसिक और शारीरिक तनाव से गुजर रही थीं. इससे पहले ट्विशा शर्मा का व्हाट्सएप चैट सामने आया था, जो मौत से महज पांच दिन पहले आखिरी बार अपने अपनी मां और पिता को किए थे. 

ट्विशा ने लिखा था, 'बहुत परेशान हूं, यह लोग बहुत घटिया हैं. शक करते हैं. समर्थ पूछता है किसका बच्चा है मेरे पेट में. मुझे आकर यहां से ले जाओ. ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे.' इस चैट में ट्विशा ने ससुराल में हो रहे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न की खौफनाक दास्तान बयां की थीं.  

Advertisement

पांच महीने पहले हुई थी शादी

नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के वकील बेटे समर्थ सिंह से हुई थी. दोनों की मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट और डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. परिवार के मुताबिक, शादी के बाद शुरुआती कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे ट्विशा को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी. शादी के कुछ समय बाद ट्विशा का गर्भपात हो गया था. वहीं 12 मई 2026 की रात कटारा हिल्स स्थित घर में उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला.

शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ट्विशा की मौत भले ही फांसी से हुई हो, लेकिन उनके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान पाए गए हैं.

Advertisement

भोपाल एम्स की मर्चुरी में रखा है ट्विशा का शव

पिछले 7 दिनों से ट्विशा का शव भोपाल एम्स की मर्चुरी में रखा हुआ है और अब वह डीकंपोज (गलने) होने लगा है. प्रशासन का कहना है कि जब तक कोर्ट का आदेश नहीं आता, दोबारा पोस्टमार्टम नहीं हो सकता. वहीं  न्याय की मांग को लेकर नोएडा से भोपाल पहुंचे उनके माता-पिता और भाई मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद मृतका के पिता और भाई ने सीएम के ओएसडी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी दो मांगें हैं- पोस्टमार्टम फिर से दिल्ली एम्स में कराया जाए और सुनवाई भी दूसरे राज्य में होना चाहिए. 

बता दें कि मामले की गंभीरता और बढ़ते वीआईपी दबाव को देखते हुए भोपाल पुलिस ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके वकील बेटे समर्थ सिंह पर लगे आरोपों की जांच के लिए 6 सदस्यों वाली SIT का गठन किया है. 

ये भी पढ़ें: ट्वीशा शर्मा के पति के अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई आज, शव के अंतिम संस्कार को लेकर नोटिस दे सकती है पुलिस

Featured Video Of The Day
PM Modi को Sweden ने दिया सर्वोच्च सम्मान, स्वीडन और भारत में कई अहम समझौते भी हुए | NDTV India