छत्तीसगढ़ में 100, झारखंड में 70 बचे नक्सली, मीशिर पर एक करोड़, 'पापा' पर 25 लाख का इनाम; जानें बड़े नाम

Top Maoist Leaders: इंटेलिजेंस के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 90 से 100, झारखंड में करीब 70, ओडिशा में 30 और तेलंगाना में करीब 60 माओवादी सक्रिय बताए जा रहे हैं. सक्रिय नक्सलियों में से मीशिर बेसरा सबसे खतरनाक है, उस पर एक करोड़ का इनाम घोषित है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Top Maoist Leaders Still Active: क्या 31 मार्च 2026 तक देश से खत्म हो सकेगा लाल आतंक?

Top Maoist Leaders Still Active: प्रतिबंधित माओवादी संगठन के महासचिव देवजी के आत्मसमर्पण के बाद एक बार यह चर्चा तेज हो गई है कि देश में अब कितने बड़े माओवादी कैडर बचे हैं. माओवादी (नक्सलियों) के खात्मे के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा तय 31 मार्च 2026 तक की डेडलाइन के बीच यह सवाल और भी महत्वपूर्ण हो गया है. बड़े नामों के मारे जाने या सरेंडर करने के बाद बचे नक्सली उनके खात्मे में जुटे जवानों और सुरक्षा एजेंसियों के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं, इसे लेकर भी चर्चा हो रही है.       

इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक, झारखंड में करीब 70 नक्सली बचे हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में 90 से 100 के बीच सक्रिय माओवादी मौजूद बताए जा रहे हैं. ओडिशा में इनकी संख्या 25 से 30 के बीच आंकी गई है. वहीं तेलंगाना में एक बटालियन के रूप में लगभग 60 माओवादी सक्रिय हो सकते हैं, इसके साथ ही तेलंगाना स्टेट कमेटी में करीब 20 माओवादी कार्यरत होने की संभावना जताई जा रही है.

7 नाम, एक चेहरा... रेडिकल छात्र से रेड कमांडर तक, जानें जंगल के 'भूत' देवजी की असल कहानी

गणपति और संतोष झारखंड में सक्रिय 

सुरक्षा एजेंसियों के आकलन के अनुसार, माओवादी संगठन में अब गिने-चुने बड़े कैडर ही शेष रह गए हैं. इनमें मुप्पाला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति शामिल है, जो केंद्रीय समिति और पोलित ब्यूरो का सदस्य बताया जाता है. गणपति पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित है. इसके अलावा पुसुनूरी नरहरि उर्फ संतोष पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित है. ये झारखंड में सक्रिय हैं और केंद्रीय समिति का सदस्य बताया जाता है.  

Maoist Devji: 6 करोड़ का इनाम, 135 जवानों का हत्यारा, दुर्दांत नक्सली देवजी का सरेंडर 

पापा राव पर 25 लाख, मीशिर बेसरा पर एक करोड़ का इनाम 

राज्य स्तर पर सक्रिय दामोदर को सैन्य मामलों का प्रभारी माना जाता है, उस पर भी 20 लाख रुपये का इनाम है. रूपी नामक नक्सली पर 4 लाख रुपये का इनाम घोषित है, जो एरिया कमेटी कैडर बताई जाती है. इसके अलावा पापा राव को डीकेएसजेडसी (DKSZC) का सदस्य बताया जाता है, जिस पर 25 लाख का इनाम घोषित है. झारखंड में सक्रिय मीशिर बेसरा को सबसे खतरनाक नक्सलियों में गिना जाता है और उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है. 

6 करोड़ के इनामी देवजी का सरेंडर छत्तीसगढ़ छोड़ तेलंगाना में क्यों? जानिए 4 चौंकाने वाली वजहें

देश जल्द माओवाद मुक्त होगा

सुरक्षा एजेंसियों और विशेषज्ञों का मानना है कि नक्सलियों का संगठन काफी हद तक टूट चुका है. शीर्ष नेतृत्व के कई बड़े नेता या तो मारे गए है या फिर उन्होंने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया है. इससे माओवादी संगठन लगातार कमजोर हो रहा है. अब वो दिन दूर नहीं  जब देश माओवाद मुक्त होगा. 

सीहोर के सेठ जुम्मालाल की कर्जदार ब्रिटिश सरकार, 109 साल पहले दिए 35 हजार, अब पोता करेगा वसूली; कौन है रूठिया परिवार?

Advertisement
Featured Video Of The Day
चिंतन रिसर्च फाउंडेशन की कॉन्फ्रेंस: क्यों Africa है भारत के लिए अगला बड़ा Manufacturing Hub?