'सैंया जी दिलवा मांगेंगे'...गाने पर वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील डांस, वीडियो हो रहा वायरल

गरियाबंद के बाद अब सूरजपुर जिले से भी अश्लील डांस का वीडियो सामने आया है. यह वीडियो वन विभाग के रेस्ट हाउस का है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अश्लील डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है. यह वीडियो कुमेली वन विभाग के रेस्ट हाउस का बताया जा रहा है. वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की मां की जा रही है. 

बता दें कि इससे पहले रविवार को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में ओपेरा की आड़ में अश्लील डांस का आयोजन किया गया. इसका वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मैनपुर के एसडीएम तुलसी दास मरकाम को पद से हटा दिया था. साथ ही, कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है. यह कार्रवाई कलेक्टर के आदेश पर की गई है. साथ ही, मामले की जांच के लिए कलेक्टर के नेतृत्व में एक जांच समिति गठित की गई है. जांच पूरी होने के बाद अश्लील डांस का आयोजन कराने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी.  

बच्चे की आंखों की रोशनी के लिए अपनाया ईसाई धर्म, 20 साल बाद भी नहीं लौटी, बागेश्वर महाराज ने कराई परिवार की घर वापसी

एसडीएम समेत चार पर कार्रवाई

गरियाबंद जिले में अश्लील डांस और डांसर के ऊपर नोट उड़ाने  का मामला सामने आया था. इस मामले में कलेक्टर ने डांसर पर नोट उड़ाने वाले एसडीएम को हटा दिया वाले एसडीएम तुलसी दास मरकाम को कलेक्टर ने पद से हटा दिया है, साथ ही तीन पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया गया है. अब देखना यह होगा कि सूरजपुर प्रशासन की ओर से वायरल वीडियो के मामले में क्या कार्रवाई की जाएगी. 

Advertisement

iPhone के लिए हदें पार, भतीजी ने प्रेमी संग बड़े पापा के घर डाला डाका, फिर की अय्याशी, 51.82 लाख का माल बरामद

Featured Video Of The Day
Israel Lebanon Ceasefire: इजरायल, लेबनान के बीच 3 हफ्तों तक जारी रहेगा सीजफायर | Breaking News