Madhya Pradesh-Chhattisgarh Monsoon 2026: छत्तीसगढ़ में 10 दिन लेट मानसून (Chhattisgarh Monsoon) पहुंच चुका है. 23 जून को दंतेवाड़ा के रास्ते मानसून की एंट्री हुई और कुछ ही घंटों में राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों को कवर कर लिया. वहीं अगले 24 घंटे के अंदर यह बाकी जिलों को भी कवर कर लेगा. छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के साथ ही एमपी वासियों के लिए राहत भरी खबर रही. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहुंचेगा.
छत्तीसगढ़ पहुंचा मानसून
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि 23 जून 2026 को दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र (मुंबई सहित), तेलंगाना, ओडिशा के बाकी हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ गया है. 23 जून को मानसून की उत्तरी सीमा दहानू, वर्धा, रायपुर, डाल्टनगंज, मोतिहारी से होकर गुजर रही है.
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
सुकमा, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, कबरीधाम, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजीर चंपा, कोरिया, सुरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर समेत प्रदेश के 21 जिलों में बारिश की संभावना है.
यूपी में अगले 4 दिनों में दस्तक देगा मानसून
IMD ने बताया कि अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर अरब सागर के कुछ हिस्सों, गुजरात के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बढ़ने और मध्य प्रदेश में एंट्री के लिए स्थितियां अनुकूल हैं. इसके बाद 3-4 दिनों में झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी इसके आगे बढ़ने की संभावना है.
मध्य प्रदेश में 25 जून तक मानसून की एंट्री!
मौसम विभाग भोपाल ने बताया कि अगले 2 से 3 दिनों के भीतर मानसून प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा. इस बार मानसून बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के रास्ते प्रवेश करेगा. हालांकि प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां जारी है.
Monsoon 2026: छत्तीसगढ़ में पहुंचा मानसून, अगले दो दिनों में मध्य प्रदेश में करेगा प्रवेश
एमपी के 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
इस बीच मौसम विभाग ने बुधवार, 24 जून को मध्य प्रदेश के 42 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, झाबुआ, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, आलीराजपुर, धार, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, बैतूल, हरदा, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह,सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश होगी. इसके साथ ही इन जिलों में तेज आंधी की संभावना है. हालांकि नरसिंहपुर में हीटवेव का अलर्ट है. वहीं ग्वालियर, उज्जैन, भिंड, अशोकनगर, श्योपुर, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, रतलाम और आगर-मालवा में भीषण गर्मी देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें: