11 साल के बच्चे का गला काटा, नीले ड्रम में मिला शव, घर में ताला लगाकर भागा आरोपी, क्यों ली मासूम की जान?

Satna Murder News: पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता और आरोपी के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था, जिसके चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है. आरोपी अभी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
MP News: 11 साल के शिवराज रजक की बेरहमी से हत्या.

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले की बैंक कॉलोनी में एक  11 साल के बच्चे की हसिया से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई. वारदात के बाद आरोपी ने शव को नीले ड्रम में बंद कर दिया और घर में ताला लगाकर फरार हो गया. यह दहला देने वाला मामला कोलगवां थाना क्षेत्र का है, जिसमें बच्चे के परिवार ही नहीं, आसपास के इलाके के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया.  

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शिवराज रजक (11), पिता रमेश रजक निवासी नयागांव थाना सभापुर के रूप में हुई है. शिवराज अपने परिवार के साथ बैंक कॉलोनी स्थित संतोष विश्वकर्मा के किराए के मकान में रह रहा था. आरोपी है कि मथुरा रजक (45) निवासी बस स्टैंड सतना ने उसकी हत्या की है. इस वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है.  

मौके पर जांच करते हुए पुलिस.

'मम्मी गोदी ले लो...' चिलचिलाती धूप में बेटे ने ये कहा तो आपा खो बैठी मां, मासूम को पत्थर से कुचलकर मार डाला

ताला तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस

बताया गया है कि मृतक की मां, भाई, बहन और पिता काम करने गए थे. दोपहर करीब 3 बजे जब मां लौटकर आई तो घर में ताला मिला, दरवाजे पर बेटे का एक जूता था और घर के अंदर पंखा चल रहा था. बेटे की जानकारी नहीं मिलने, उसने बड़े बेटे से संपर्क किया, फिर बेटी से बात की. लेकिन, शिवराज का पता नहीं चला. इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ताला ताला तोड़कर अंदर पुलिस पहुंची दंग रह गई.  

Advertisement

'खुदा हाफिज कहो... नमाज पढ़ो', CCTV बंद कर रियाज करता था गंदी हरकतें, नागपुर NGO को मिल रही थी फंडिंग?

फरार आरोपी को तलाश रही पुलिस 

पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता रमेश रजक और आरोपी मथुरा रजक के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था, जिसके चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है. हत्या के बाद आरोपी ने शव को छिपाने के उद्देश्य से उसे नीले ड्रम में बंद कर दिया, ताकि घटना का खुलासा न हो सके. सूचना पर कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है, अधिकारियों का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

Advertisement

कानपुर में भाई के सामने 7 साल की बहन से दरिंदगी, युवक ने रस्सी से बांधा, चीखते रहे मासूम पर नहीं छोड़ा 

Featured Video Of The Day
Vizhinjam Port: अदाणी ग्रुप के पोर्ट पर 'कतार' में दुनिया, समुद्री कारोबार का चैंपियन बनेगा विझिंजम?