Indore Rapido Bike Rape: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के रावजी बाजार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक रैपिडो बाइक चालक ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. रैपिडो चालक ने नाबलिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने राजवाड़ा जाने के लिए बाइक बुक थी. इस दौरान आरोपी झांसा देकर उसके अपने साथ ले गया और वारदात को अंजाम दिया, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने मोबाइल एप के जरिए खरीदारी करने राजवाड़ा जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी. कुछ देर बाद बाइक चालक आया और उसे राजवाड़ा ले गया, लेकिन वहां उसने पीड़िता को अपनी बातों में फंसा लिया. आरोपी ने लड़की से कहा कि वह उसे बेहद सस्ते दामों में अच्छे कपड़े दिला देगा. उसकी एक जान पहचान की दुकान है.
VIDEO: 'ज्यादा हो गई है...' नशे में धुत लड़कियों का सड़क पर ड्रामा, किसने पिलाई इतनी शराब जो खुद पर खो दिया काबू?
अपने कमरे पर ले गया
सस्ते और अच्छे कपड़ों की बात सुनकर पीड़िता उसकी बातों में आग गई. इसके बाद आरोपी चालक नाबालिग को राजवाड़ा से परदेसीपुरा स्थित अपने कमरे पर ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है
घटना के बाद बदहवास पीड़िता ने रावजी बाजार थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई. पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. रावजी बाजार पुलिस रैपिडो ऐप के आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है. साथ ही, राजवाड़ा से परदेसीपुरा तक के रूट में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे आरोपी की पहचान की जा सके. डीसीपी, आनंद कलादगी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Heart Attack के बाद जमीन पर गिरे फोटो जर्नलिस्ट की 300 सेकंड में बची जान, सागर में TI चौहान का कमाल













