राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी प्रत्याशियों में कौन ज्यादा अमीर? तरुण चुघ की पत्नी के पास उनसे ज्यादा लायबिलिटी

राज्यसभा चुनाव 2026 में उम्मीदवारों की संपत्ति और देनदारी का ब्यौरा सामने आया है. बीजेपी नेता तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने नामांकन के साथ अपनी आय और संपत्ति की जानकारी दी. तरुण चुघ की पत्नी के पास करोड़ों की संपत्ति के साथ भारी लायबिलिटी भी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

राज्यसभा सदस्य के लिए बीजेपी से नामांकन दाखिल करने वाले पंजाब के अमृतसर निवासी तरुण चुघ की पत्नी के पास एक करोड़ रुपए के जेवर हैं, लेकिन पति तरुण चुघ के मुकाबले पत्नी राधिका चुघ पल लायबिलिटी भी ज्यादा है. तरुण पर 85 लाख रुपए की तो राधिका पर करीब पांच करोड़ रुपए की लायबिलिटी है. दूसरी ओर बीजेपी के दूसरे कैंडिडेट और एमपी बीजेपी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल की पत्नी के पास 24 लाख रुपए के जेवर हैं. इनके पास रुचि गैस एजेंसी के नाम से बिजनेस की व्यवस्था भी है. 

बीजेपी के दोनों ही नेताओं ने विधानसभा पहुंचकर आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है. इस दौरान उन्होंने अपनी तथा पत्नी और बच्चों की आय के स्त्रोत और पिछले पांच साल की आमदनी की जानकारी भी चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक चुनाव अधिकारी को दी है. बीजेपी के दोनों ही कैंडिडेट मास्टर डिग्रीधारक हैं. 

तरुण चुघ की संपत्ति का ब्यौरा (रुपए में)

  • वर्ष 2020-21 में 1661191
  • वर्ष 2021-22 में 2350631
  • वर्ष 2022-23 में 2333250
  • वर्ष 2023-24 में 3359150
  • वर्ष 2024-25 में 3697775 

तरुण चुघ एंड संस का आमदनी का ब्यौरा (रुपए में)

  • वर्ष 2020-21 में 914600
  • वर्ष 2021-22 में 1045980
  • वर्ष 2022-23 में 1186950
  • वर्ष 2023-24 में 4972290
  • वर्ष 2024-25 में 3256300

तरुण के नाम पर बैंक में जमा राशि-1102040 (रुपए में)

  • इन्वेस्टमेंट-1040460
  • एफडी-4 लाख
  • पीपीएफ-47 लाख 7 हजार
  • ज्वैलरी-3397529
  • कुल संपत्ति-38347396
  • अचल संपत्ति-43874000
  • लायबिलिटी-8507940

राधिका चुघ के नाम बैंक में जमा राशि-3770753 (रुपए में)

  • इन्वेस्टमेंट-1510700 
  • एफडी-7 लाख
  • पीपीएफ- 000
  • ज्वैलरी-10000000
  • कुल संपत्ति-70079037
  • अचल संपत्ति-29011000
  • लायबिलिटी-48947259


आमदनी का सोर्स और शिक्षा

तरुण और पत्नी की आमदनी का सोर्स सैलरी, किराया और बिजनेस है. तरुण मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री रखते हैं. 

रजनीश अग्रवाल की संपत्ति का ब्यौरा (रुपए में)

  • वर्ष 2020-21 में 602210
  • वर्ष 2021-22 में 719000
  • वर्ष 2022-23 में 853650
  • वर्ष 2023-24 में 984340
  • वर्ष 2024-25 में 992920

रजनीश की पत्नी गरिमा का संपत्ति ब्यौरा (रुपए में)

  • वर्ष 2020-21 में 000
  • वर्ष 2021-22 में 000
  • वर्ष 2022-23 में 108000
  • वर्ष 2023-24 में 108750
  • वर्ष 2024-25 में 101970

रजनीश के नाम पर बैंक में जमा राशि-3712435 (रुपए में)

  • इन्वेस्टमेंट-8 लाख
  • एफडी-1023500
  • पीपीएफ-00
  • ज्वैलरी-321000
  • कुल संपत्ति-5959018
  • अचल संपत्ति-11650000

रजनीश की पत्नी गरिमा के नाम पर बैंक में जमा राशि-190 (रुपए में)

  • इन्वेस्टमेंट-5 लाख
  • एफडी-00
  • पीपीएफ-00
  • ज्वैलरी-24 लाख
  • कुल संपत्ति-3212190
  • अचल संपत्ति-00

आमदनी का सोर्स और शिक्षा

रजनीश अग्रवाल और पत्नी गरिमा की आमदनी का सोर्स सैलरी, किराया और बिजनेस है. रजनीश मास्टर ऑफ ब्राडकास्टिंग जर्नलिजम की डिग्री रखते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Cockroach Janata Party से Congress को क्यों नुकसान? NDTV से बातचीत में Kiren Rijiju ने बताया