बाइक पर बैठ गर्ल्स कॉलेज के सामने हीरोगिरी, वीडियो वायरल होते ही सतना पुलिस ने दबोचा

सतना में एक युवक को गर्ल्स कॉलेज के गेट के सामने बाइक पर बैठकर हीरोगिरी दिखाना भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे पकड़कर थाने ले गई और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक युवक को गर्ल्स कॉलेज के गेट के सामने बाइक पर बैठकर हीरोगिरी दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल होने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने उसे पकड़कर थाने ले गई और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की.

जानकारी के अनुसार, शहर के स्टेशन रोड स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय के गेट के सामने सोमवार दोपहर एक युवक सड़क पार अपनी बाइक पर काफी देर तक बैठा रहा. इस दौरान वह कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं को संदिग्ध तरीके से देखता और तरह-तरह के करतब करता दिखाई दिया. उसकी गतिविधियों से आसपास मौजूद लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया और पुलिस को भी भेज दिया.

पुलिस ने तुरंत युवक को पकड़ा

वीडियो सामने आने के बाद सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रवीन्द्र द्विवेदी ने तुरंत पुलिस टीम को मौके पर भेजा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की गतिविधियों को देखा और उससे पूछताछ की. पूछताछ के दौरान वह कॉलेज गेट के सामने लंबे समय तक बैठने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सका.

कोर्ट में किया पेश

पुलिस ने युवक की पहचान नीलेश्वर सिंह (22) निवासी डढ़िया, रामपुर बाघेलान के रूप में की. इसके बाद उसे मौके से हिरासत में लेकर सिटी कोतवाली थाने लाया गया. पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सक्षम न्यायालय में पेश किया.

Advertisement

बताया जा रहा है कि कॉलेज परिसर के बाहर युवक की इस हरकत से छात्राओं और स्थानीय लोगों में असहजता का माहौल बन गया था. पुलिस ने भी स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान को स्टोन ऐज में पहुंचा देंगे ट्रंप? Bharat Ki Baat Batata Hoon