PM मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील भिंड में बेअसर; BJP नेता के शक्ति प्रदर्शन से जाम, काफिले में इतनी गाड़ी

Fuel Saving Appeal: भिंड में BJP नेता के स्वागत में गाड़ियों का लंबा काफिला निकला, सड़कें जाम. पीएम मोदी की पेट्रोल बचत की अपील पर उठे सवाल. पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भिंड में BJP नेता के स्वागत में लंबा काफिला, जाम से आम लोग परेशान

PM Modi Fuel Saving Appeal: भिंड में भाजपा किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत में निकले गाड़ियों के काफिले ने एक बार फिर नेताओं की सादगी बनाम शक्ति प्रदर्शन की बहस को हवा दे दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां देशभर में पेट्रोल-डीजल बचाने और संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील कर रहे हैं, वहीं भिंड में 50 से ज्यादा वाहनों का लंबा काफिला सड़कों पर नजर आया. इस दौरान जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई और आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. इस घटना ने राजनीतिक और आम जनता के बीच विरोधाभास को उजागर कर दिया है.

स्वागत में निकला लंबा काफिला, शहर में लगा जाम

भाजपा किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सज्जन यादव के भिंड आगमन पर उनके समर्थकों ने बड़े स्तर पर स्वागत किया. ग्वालियर से भिंड तक निकले इस काफिले में आधा सैकड़ा से अधिक वाहन शामिल रहे. शहर में प्रवेश करते ही काफिले की लंबाई और वाहनों की संख्या के कारण कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई. आम नागरिकों को घंटों सड़क पर फंसे रहना पड़ा, जिससे नाराजगी भी देखने को मिली.

Fuel Saving Appeal: बीजेपी नेता का स्वागत

समर्थकों का शक्ति प्रदर्शन, चर्चा का विषय बना काफिला

काफिले के दौरान समर्थक गाड़ियों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए. सज्जन यादव भी समर्थकों के साथ स्वागत करवाते दिखाई दिए. पूरे शहर में यह काफिला चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर प्रतिक्रिया दी.

Fuel Saving Appeal: जाम की स्थिति

PM मोदी की अपील के विपरीत तस्वीर

यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने और संसाधनों का सीमित उपयोग करने की अपील कर रहे हैं. हाल ही में प्रधानमंत्री खुद सीमित वाहनों के साथ नजर आए थे, जिसे ईंधन बचत का संदेश माना गया. वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कैबिनेट बैठक में मंत्रियों और नेताओं को सादगी अपनाने और वाहनों की संख्या कम करने की नसीहत दे चुके हैं.

Advertisement

Fuel Saving Appeal: सीएम के साथ बीजेपी नेता

जमीनी स्तर पर पालन को लेकर सवाल

इसके बावजूद भिंड में निकला यह काफिला इस बात की ओर इशारा करता है कि जमीनी स्तर पर नेताओं द्वारा इन अपीलों का पालन अभी भी पूरी तरह नहीं हो रहा है. राजनीतिक हलकों में इस पर चर्चा तेज हो गई है कि जब शीर्ष नेतृत्व सादगी और मितव्ययिता का संदेश दे रहा है, तो स्थानीय स्तर पर इस तरह के शक्ति प्रदर्शन क्यों जारी हैं.

जनता में नाराजगी, उठे सवाल

इस घटनाक्रम के बाद आम लोगों के बीच भी सवाल उठने लगे हैं. लोगों का कहना है कि जब देश में ईंधन बचत को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, तब नेताओं को खुद उदाहरण पेश करना चाहिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें : PM मोदी के ईंधन बचत आह्वान का असर: छत्तीसगढ़ में CM और मंत्रियों के कारकेड में कटौती, अब EV की तैयारी

यह भी पढ़ें : MP की लाड़ली बहनों के खातों में 36वीं किस्त के 1835 करोड़ पहुंचे, CM मोहन ने क्यों कहा किसी की नजर न लग जाए?

यह भी पढ़ें : 9 दिन की बच्ची को चढ़ा दिया 12 यूनिट ब्लड; मेडिकल कॉलेज विदिशा में बवाल, बच्ची की मौत पर डॉक्टरों से झड़प

यह भी पढ़ें : NEET पेपर लीक: नाशिक के फ्लैट में छिपा था आरोपी शुभम खैरनार; पड़ोसियों ने खोले राज, जानिए क्या कहा?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन के बाद अपर्णा यादव के आवास पहुंचे CM Yogi