पचमढ़ी में 17 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप, जिप्सी चालक ने 2 होटल कर्मचारियों के साथ मिलकर की दरिंदगी 

हिल स्‍टेशन पचमढ़ी में एक जिप्सी चालक ने दो होटल कर्मचारियों के साथ मिलकर 17 साल की छात्रा के साथ दरिंदी की. पुलिस ने वारदात में शामिल सभी आरोपियों को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
pachmarhi minor girl crime case gypsy driver three arrested pocso.

पचमढ़ी: मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़ि‍ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल एक स्थानीय जिप्सी चालक और होटल में काम करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की दोपहर छात्रा अपने एक स्कूल फ्रेंड से मिलने के लिए बस स्टैंड पहुंची थी. वहां पीड़िता और उसके दोस्‍त की मुलाकात जिप्सी चालक हरिओम से हुई, उसके साथ पवन बंसल और अभिषेक वंशकार भी मौजूद थे. तीनों आरोपी पीड़िता और उसके दोस्त को घुमाने के बहाने दक्षिण स्काउट गाइड के पास स्थित जंगल में ले गए, जहां आरोपियों ने छात्रा के दोस्त को जिप्सी से बांध दिया और उसके साथ गैंगरेप किया. 

आरोप‍ियों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी

वारदात के बाद तीनों आरोपियों ने छात्रा और उसके दोस्‍त को किसी को भी कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी. घर लौटने के बाद डरी हुई पीड़िता ने स्कूल जाना बंद कर दिया. बड़ी बहन ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी आपबीती सुनाई. इसके बाद रविवार रात परिजनों ने पचमढ़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. महिला सब-इंस्पेक्टर मोनिका सिंह ने पीड़िता के बयान दर्ज किए. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया. 

ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट AC कोच में चूहे ने बुजुर्ग की नाक कुतरी, शिकायत के बाद भी रेलवे ने की अनदेखी

Advertisement

पर्यटन स्थल की सुरक्षा पर उठे सवाल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया. पचमढ़ी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर जिप्सी चालक की संलिप्तता से हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर सवाल खड़े कर द‍िए हैं.  

प्राइवेट पार्ट नहीं मिला: 2 करोड़ में बेचने के लिए भोपाल में नाबालिग की हत्‍या कर काटा था, ऐसे रची साजिश

Advertisement
Featured Video Of The Day
'बहन-बेटियों की सुरक्षा..' रक्षा बंधन के मौके पर योगी ने दिया बड़ा संदेश

Topics mentioned in this article
 Pachmarhi News
Pachmarhi
Gangrape
MP Crime News
Mp Crime