Nsap Pension: नहीं बढ़ेगी बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की पेंशन, एमपी के 22.5 लाख पेंशनर्स को लगा झटका

Nsap Pension News: नीति आयोग और कई मूल्यांकन अध्ययनों ने स्पष्ट सिफारिश की थी कि सहायता राशि बढ़ाई जाए और भुगतान व्यवस्था को मजबूत किया जाए. नीति आयोग की रिपोर्ट में कहा गया था कि पेंशन राशि को कम से कम 1000-1200 रुपये तक बढ़ाने से गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन आसान होगा, लेकिन केंद्र ने इसे खारिज कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Nsap Pension News: मध्य प्रदेश के 22.5 लाख पेंशनर्स को सोमवार को बड़ा झटका लगा. NSAP के तहत दी जाने वाली पेंशन में बढ़ोतरी नहीं होगी. दरअसल, केंद्र ने नीति आयोग की सिफारिश ठुकरा दी है.

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्यसभा में लिखित जवाब में कहा है कि फिलहाल NSAP पेंशन राशि बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है.

नीति आयोग ने की थी पेंशन बढ़ाने की सिफारिश

गौरतलब है कि यह दबाव ऐसे वक्त में आया है, जब नीति आयोग और कई मूल्यांकन अध्ययनों ने स्पष्ट सिफारिश की थी कि सहायता राशि बढ़ाई जाए और भुगतान व्यवस्था को मजबूत किया जाए. नीति आयोग की रिपोर्ट में कहा गया था कि पेंशन राशि को कम से कम 1000-1200 रुपये तक बढ़ाने से गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन आसान होगा, लेकिन केंद्र ने इसे खारिज कर दिया.

जानें क्या है NSAP

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) पेंशन भारत सरकार की ओर से गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को प्रदान की जाने वाली एक वित्तीय सहायता योजना है. इसमें 60-79 वर्ष की आयु के बुजुर्गों को ₹200-₹500 और 80+ वर्ष के बुजुर्गों को ₹500 तक की मासिक पेंशन मिलती है, जो सीधे बैंक खाते में आती है. हालांकि, कुछ राज्य सरकारें अपने अंश के साथ 1000 से 5000 तक पेंशन भी दे रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Indore News: इंदौर में ट्रैफिक पुलिस मानवता को किया शर्मसार, बेटी का डायलिसिस कराकर लौट रहे पिता का काटा चालान, वीडियो वायरल ...

इन्हें दिया जाता है NSAP पेंशन

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना (IGNOAPS): 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बीपीएल बुजुर्गों के लिए है.
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना (IGNWPS): 40-79 वर्ष की आयु की बीपीएल विधवाओं को दिए जाते हैं.
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना (IGNDPS): 18-79 वर्ष की आयु के बीपीएल दिव्यांगों को दिए जाते हैं.
  • राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना (NFBS): इसके तहत घर के मुख्य कमाने वाले की मृत्यु पर सहायता के तौर पर दी जाती है.
  • अन्नपूर्णा योजना: इसके तहत पात्र बुजुर्गों को 10 किलोग्राम मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति की जाती है. 

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी का पेपर एक दिन पहले लीक, NSUI ने सबूतों के साथ लगाए गंभीर आरोप

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Pilot Rescue in Iran: दुश्मन की जमीन से जिंदा वापसी कैसे हुई, Trump बोले- सबसे Daring Operation