MP के नीमच में फर्जी लूट का बड़ा खुलासा; मुनीम ही निकला साजिशकर्ता, सोना बरामद

Neemuch Fake Robbery Case: इस घटना की शुरुआती जानकारी सामने आते ही सर्राफा व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया था. दिनदहाड़े लूट की आशंका से बाजार में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी. हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला साफ हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
MP के नीमच में फर्जी लूट का बड़ा खुलासा; मुनीम ही निकला साजिशकर्ता, सोना बरामद

Neemuch Fake Robbery Case: नीमच शहर में 65 ग्राम सोने की कथित दिनदहाड़े लूट (Gold Robbery) का मामला पूरी तरह फर्जी (Fake Robbery Case) निकला. पुलिस (Neemuch Police) ने सिर्फ कुछ ही घंटों में इस प्रकरण का खुलासा कर बताया कि लूट की कहानी किसी अज्ञात बदमाश ने नहीं, बल्कि सोना लेकर भागने की नीयत से मुनीम ने ही गढ़ी थी. मंगलवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित वार्ता में पुलिस अधीक्षक (SP Neemuch) अंकित जायसवाल ने पूरे मामले का खुलासा किया. फिलहाल आरोपी के खिलाफ लीगल कार्रवाई जारी है.

Neemuch Gold Robbery Case: फर्जी लूट का खुलासा

65 ग्राम सोना बरामद, आरोपी मुनीम गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि कैंट थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में करीब 12 लाख रुपये कीमत का 65 ग्राम सोना बरामद कर आरोपी दिलखुश नागदा को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से पहले लूट की फर्जी कहानी तैयार की, फिर सोना पास ही छिपा दिया ताकि मौका देखकर बाद में निकाल सके.

ऐसे खुली पूरी साजिश

घटना सोमवार शाम की बताई गई थी. मंगलम ज्वेलर्स के संचालक मनीष सिंहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका मुनीम दिलखुश सोना टंच कराने के बाद लौटते समय डॉक्टर फजल रहमान की गली में लूट का शिकार हो गया. प्रारंभिक जानकारी में दावा किया गया कि मुनीम अचेत अवस्था में मिला और चार अज्ञात बदमाशों ने मारपीट के बाद सोना छीना.
लेकिन पुलिस को घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज और उसके बयान में कई विरोधाभास मिले. थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मनोवैज्ञानिक पूछताछ के आधार पर आरोपी की कहानी तोड़ दी. अंततः दिलखुश नागदा ने स्वीकार कर लिया कि यह पूरी घटना नकली थी और उसने सोना खुद ही छिपाया था.

व्यापारियों में था आक्रोश, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभला माहौल

शुरुआत में सर्राफा बाजार में दिनदहाड़े लूट की खबर से डर और आक्रोश का माहौल बन गया था. सुरक्षा को लेकर व्यापारी चिंतित थे और बाजार में अफवाहें तेज़ी से फैलने लगी थीं. लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और खुलासे से न सिर्फ मामला स्पष्ट हुआ बल्कि किसी बड़े तनाव से भी बचाव हुआ.

पुलिस की तेजी से खुला राज

एसपी अंकित जायसवाल के अनुसार मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित की गई थी. साइबर सेल और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त मेहनत से चंद घंटों में न सिर्फ साजिश का भंडाफोड़ हो गया बल्कि पूरा सोना भी बरामद कर लिया गया.

यह भी पढ़ें : भिंड : घूंघट में लोकतंत्र; आलमपुर नगर परिषद की बैठक में महिला जनप्रतिनिधि मौन, पति-बेटे संभालते रहे कार्यवाही

Advertisement

यह भी पढ़ें : Raisen Worker Death: रायसेन में बड़ा हादसा; मिट्टी में दबकर मजदूर की मौत, चिनकी परियोजना में लापरवाही

यह भी पढ़ें : Holi Checking: सावधान! रंग में भंग न पड़ जाए; होली पर रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई; इतने लोगों पर केस

Advertisement

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

Featured Video Of The Day
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण की वजह से युद्ध? आमने-सामने आए ज्योतिष और वैज्ञानिक | Iran War News