Road Accident Video: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के नेशनल हाईवे-44 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. यह हादसा बरमान चौकी क्षेत्र में हुआ. वीडियो में तेज रफ्तार ऑल्टो कार (Maruti Suzuki Alto 800) डिवाइडर से टकराकर हवा में उछलती हैं और फिर दूसरी लेन दो-तीन बार पलटकर सीधी होती है. गनीमत रही कि सामने से आ रहे ट्रक ने समय पर ब्रेक लगा दिए, नहीं तो कार उससे भी टकरा जाती. हादसे का वीडियो काफी खौफनाक है. इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
14 मई को हुआ था हदसा
जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-44 पर बरमान चौकी क्षेत्र में यह हादसा गुरुवार 14 मई को हुआ. कार सवार दो युवक सागर जिले के देवरी में स्थित ससुराल से अपने घर अमरवाड़ा जा रहे थे. इस दौरान उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 2-3 बार पलटते हुए दूसरी लेन में जा फिकी. हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा.
एक झपकी और पूरा परिवार खत्म: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 1KM तक घिसटती रही कार, 3 बच्चों समेत 5 की मौत
अब सामने आया हादसे का सीसीटीवी
हादसे का सीसीटीवी वीडियो जो अब सामने आया है, उससे हादसे की भयावहता का साफ पता चल रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछलती है और दूसरी लेट में 2-3 बार पलटते हुए सीधी होती है. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए थे.














