सीहोर के जंगलों में आग का तांडव, अनदेखी से सुलग रहे बेशकीमती सागौन के जंगल, वन्यप्राणियों पर मंडरा रहा खतरा

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सीहोर के जंगलों में वन विभाग और वन विकास निगम की अनदेखी से आग लग गई है. इससे वन्यप्राणियों के जीवन पर खतरा मंडराने लगा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Sehore Forests Fire: शुरुआती दिनों में ही गर्मी तेवर दिखा रही हैं, जिससे मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में पारा लगातार बढ़ रहा है और अब बढ़ती गर्मी के कारण जंगलों में आगजनी की घटनाएं हो रही हैं, जंगल की इस आग की चपेट में बेशकीमती सागौन के पेड़ भी झुलस रहे हैं. जिले के भेरूंदा तहसील में सरकारी सागौन के जंगलों में गर्मी बढ़ते ही लगी आग ने अपना असर दिखाने शुरू कर दिया है, हालत यह है बहुत बड़े रकबे में सुलगती आग अपना दायरा लगातार बढ़ाती जा रही है.

जंगलों में आग का तांडव शुरू

दरअसल इस बार गर्मी बढ़ने के साथ ही मार्च के दूसरे सप्ताह में जिला वन विभाग और वन विकास निगम दोनों विभागों के जंगलों में आग का तांडव शुरू हो गया है. नया पुरा सब रेंज के जंगलों में आग देखी जा सकती है. इसके अलावा बसंतपुर कुरी नयापुरा, सन कोटा, कोसमी, सिराड़ी के जंगल भी सुलग रहे हैं ,लेकिन वन विभाग और  वन विकास निगम दोनों विभाग के अधिकारी कर्मचारी का ध्यान इस जंगल की आग पर नहीं होने से बेशकीमती जंगल के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है. 

वन्य जीवों पर संकट

गर्मी और आग अब वन्य प्राणी परेशान हैं.  ऐसे में जंगलों रहने वाले वन्यप्राणी भी आग की लपटों के कारण इधर-उधर भागने को मजबूर हैं. रात के समय में ऐसा लगता है कि पूरे जंगलों में लाल कलर की लाइट लगा दी गई हो.  पिपलानी सब रेंज में कई जंगल है जैसे की खजूर पानी ,इटावा ,सिराली और डोगला पानी के जंगल में यह आग लगी हुई है.

ये भी पढ़ें: अंधविश्वास का खूनी खेल: सिंगरौली में जादू-टोने के शक में एक महीने में तीन हत्याएं, जांच में जुटी पुलिस, कई लोग गिरफ्तार

Advertisement
Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: राज्यसभा के 7 सांसदों ने थामा 'कमल' Arvind Kejriwal | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article