MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने वन्यजीव संरक्षण, नए वन क्षेत्रों के विस्तार और पर्यटन विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की. मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश वन्यजीव संरक्षण की दिशा में लगातार बड़े कदम उठा रहा है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 28 फरवरी के आसपास बोत्सवाना से आठ नए चीते मध्यप्रदेश लाए जाएंगे, जिनके पुनर्स्थापन के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाओं पर केंद्र के साथ समन्वय किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कूनो नेशनल पार्क में चीतों की सफल बसाहट के बाद अब राज्य में वन्यजीवों का दायरा और विस्तार होगा.
असम का जंगली भैंसा भी आएगा मध्यप्रदेश
सीएम डॉ मोहन यादव ने बताया कि असम से जंगली भैंसा को मध्यप्रदेश लाने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है. नई दिल्ली में हुई इस बैठक में दोनों राज्यों और केंद्र सरकार के बीच तंत्रगत प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जैव विविधता को सुरक्षित करते हुए वन्यजीव संरक्षण को नई दिशा दी जा रही है.
गेहूं उपार्जन और भंडारण पर भी हुई महत्वपूर्ण चर्चा
वहीं नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी भेंट की. इस दौरान मध्यप्रदेश में मनाए जा रहे किसान कल्याण वर्ष, गेहूं उपार्जन व्यवस्था और भंडारण की तैयारियों पर चर्चा हुई.
डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया देश के अन्य राज्यों की तुलना में अधिक सुव्यवस्थित और सरल है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और समय पर भुगतान उपलब्ध हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए समर्पित है और इस सीजन में उपार्जन व भंडारण को और मजबूत किया गया है. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी मध्यप्रदेश सरकार को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.
यह भी पढ़ें : Project Cheetah in MP: कूनो के बाद अब गांधीसागर में छोड़े जाएंगे चीते, इस बार बोत्सवाना से आएंगी 'Big Cat'
यह भी पढ़ें : Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ के लाखों लोगों के लिए खुशखबरी; 35 आवासीय कॉलोनियों में मिलेंगी सस्ती सुविधाएं
यह भी पढ़ें : ASHA Workers Protest: आशा कार्यकर्ता लंबित मानदेय कटौती से नाराज़; काम के बहिष्कार का किया ऐलान
यह भी पढ़ें : Honey Badger in CG: छत्तीसगढ़ में दिखा दुनिया का सबसे निडर जानवर; जानिए दुर्लभ वन्यजीव हनी बैजर की खूबियां














