एमपी में 10 दिन लेट है मानसून, IMD ने बताया कब तक आएगा; आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में अब कुछ दिनों में मानसून दस्तक दे सकता है. हालांकि प्री-मानूसन की बारिश राज्य के कई जिलों में हो जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
25 जून तक मानसून दे सकता है दस्तक.
IANS

Monsoon Update 2026: मध्य प्रदेश में लोगों को अभी मानसून का इंतजार करना पड़ रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून राज्य में 25 जून को दस्तक दे सकता है. बताया जा रहा है मानसून इस बार 10 दिन देर से है. राहत की बात यह है कि प्री-मानसून आ चुका है, जिस वजह से राज्य में बारिश हो जा रही है. इसी वजह से आज कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

प्री-मानसून की गतिविधियां राज्य में देखने को मिल रही हैं. मौसम विभाग ने आज आगर-मालवा और सीहोर जिले में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगर मानसून की बात करें तो मौसम विज्ञानियों का मानना है कि यह फिलहाल तेलंगाना के आसपास रुका हुआ है. अगर मध्य प्रदेश की इसकी गति बढ़ती है तो राज्य में 24-25 जून तक प्रवेश कर जाएगा.

यहां बारिश का अलर्ट

इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़़, विदिशा, इंदौर, बुरहानपुर, खंडवा, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास,नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में रहेगी धूप

सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार और खरगोन में तेज धूप खिलने की संभावना है.

Advertisement

मानसून की देरी से बढ़ी चिंता

मध्य प्रदेश को अभी बारिश की जरूरत है और मानसून की देरी का असर दिखाई दे रहा है. किसानों को फसल के लिए इस सीजन में बारिश चाहिए होती है, लेकिन अभी मानसून पहुंचा नहीं है. जून महीने में अब तक सामान्य से 44 फीसद कम बारिश हुई है. राज्य के 55 जिलों में से 45 में सामान्य वर्षा हुई है.

ये भी पढ़ें- पन्ना में फिर खुली किस्मत! नोएडा के किसान परिवार को मिला 6.54 कैरेट का हीरा, जानें क्या है कीमत 

Advertisement
Featured Video Of The Day
इजरायल का लेबनान पर हमला... ट्रंप की डील फेल करेंगे नेतन्याहू?
Topics mentioned in this article
Monsoon 2026
Rain Alert In Mp
Monsoon In MP
Madhya Pradesh News