कांग्रेस विधायक मसूद एक्टर सैफ अली खान की बहन सबा पर कराएंगे FIR, क्या है मक्का-मदीना से जुड़ा ये मामला   

Royal Property Controversy Escalates; FIR Threatened Against Mutawalli Saba Sultan: कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा, पिछले तीन साल से मक्का-मदीना में बनी रुबात में हाजियों को रुकने में परेशानी हो रही है. बैठक के बाद भी इसे लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए. अगर, वक्फ बोर्ड कार्रवाई नहीं करता है तो वे सबा सुल्तान और सिकंदर हाफिज के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bhopal Royal Property Controversy: Congress MLA Arif Masood FIR Threatened Against Mutawalli Saba Sultan.

Why is MLA Arif Masood Targeting Saba Sultan Over Mecca-Medina Rubats: सऊदी अरब में स्थित मक्का और मदीना में भोपाल रियासत की धर्मशालाओं (रुबात) को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इस मामले में अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा सुल्तान और सिकंदर हाफिज पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराने की चेतावनी दी है. वहीं, वक्फ बोर्ड मामले की जांच करवाने की बात कह रहा है.

दरअसल, बुधवार 29 अप्रैल को आरिफ मसूद ने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने  कहा कि मक्का-मदीना में भोपाल, रायसेन और सीहोर के हाजियों के लिए नवाबों द्वारा रुबात (धर्मशालाओं) बनवाए गए थे, जहां हाजी निःशुल्क ठहरते थे. लेकिन, पिछले तीन साल से हाजियों को इन धर्मशालाओं में रुकने में परेशानी हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों की लापरवाही और गलत फैसलों के कारण यह व्यवस्था ठप हो गई है, जिसका सीधा असर भोपाल के हाजियों पर पड़ रहा है. 

Instagram वाले 'कमलेश' ने तोड़ा दिल, तो दिल्ली वाले पति 'अजय' के लिए टावर पर चढ़ी 'सीमा'; भदोही में बड़ा ड्रामा

सबा सुल्तान और सिकंदर हाफिज पर FIR कराएंगे

कांग्रेस विधायक मसूद ने कहा- कि इस मुद्दे पर पहले भी बैठक हुई थी, जिसमें रुबात को दोबारा शुरू करने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इसे लेकर कोई ठोस फैसला नहीं हो पाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ की जमीन और संपत्तियों में गड़बड़ी कर कुछ लोगों को फायदा पहुंचाया गया है, उनके पास इसके सबूत हैं. अगर, वक्फ बोर्ड कार्रवाई नहीं करता है तो वे सबा सुल्तान और सिकंदर हाफिज के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे.

Advertisement

सऊदी की अदालत में लंबित है मामला 

वहीं, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने साफ कहा कि पहले पूरे मामले की जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि मदीना की रुबात का मामला फिलहाल सऊदी अरब की अदालत में लंबित है, जहां कुछ लोगों ने खुद को मुतवल्ली बताया है, जबकि वक्फ बोर्ड की ओर से सबा सुल्तान को मुतवल्ली नियुक्त किया गया है. अदालत में विवाद के चलते फिलहाल इन रुबात का रखरखाव सऊदी वक्फ प्रबंधन कर रहा है. 

नोटिस जारी किए गए हैं 

पटेल ने बताया कि मक्का में भी कुछ प्रशासनिक और प्रक्रिया संबंधी दिक्कतें सामने आई हैं, जिनके समाधान के लिए नोटिस जारी किए गए हैं.उन्होंने कहा कि संबंधित पक्ष यदि दस्तावेज के साथ शिकायत करते हैं तो वक्फ बोर्ड पूरे मामले की विधिवत जांच कराएगा और समाधान निकालने की कोशिश करेगा. 

Advertisement

'बंगाल में दीदी जीत रहीं...' बोले सपा प्रमुख अखिलेश, कहा- भाजपा ने जो UP में किया, वही वहां करना चाह रही

Featured Video Of The Day
Axis My India के प्रदीप गुप्ता ने एग्जिट पोल पर चौंकाने वाली बातें