खाड़ी तनाव के बीच बड़ा फैसला: पेट्रोल-डीजल पर राहत को लेकर CM मोहन यादव ने PM मोदी का किया स्वागत

Fuel Price Relief के तहत केंद्र सरकार के फैसले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

PM Meeting With CM: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच यह निर्णय दूरदर्शिता का परिचायक है. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच भारत सरकार का यह कदम समय पर लिया गया महत्वपूर्ण फैसला है.

एक्साइज ड्यूटी में कटौती से मिली राहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कमी करने से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ने से रोका जा सका है. इससे आम उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी. साथ ही, देश में रिफाइनरियों का संचालन भी सुचारु रूप से जारी रहेगा, जिससे ईंधन की सप्लाई प्रभावित नहीं होगी.

महंगाई के दौर में उपभोक्ताओं को फायदा

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे समय में भारत के नागरिकों को राहत देना बेहद सराहनीय है. इस फैसले से न केवल लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि बाजार में ईंधन की उपलब्धता भी बनी रहेगी. 

प्रधानमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस कदम से तेल कंपनियों के व्यापार को स्थिरता मिलेगी और सप्लाई चेन मजबूत होगी. इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी सकारात्मक लाभ मिलेगा. डॉ. मोहन यादव ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला देशहित में लिया गया है और इससे करोड़ों लोगों को राहत मिलेगी.

Advertisement

दो घंटे चली अहम बैठक, सप्लाई पर फोकस

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध जैसे हालात और तेल सप्लाई पर मंडराते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम वर्चुअल बैठक की. करीब दो घंटे चली इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि वैश्विक संकट के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल और जरूरी सामानों की सप्लाई प्रभावित न हो.

 ‘टीम इंडिया' की तरह काम करने का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों को स्पष्ट संदेश दिया कि इस चुनौती से निपटने के लिए सभी को ‘टीम इंडिया' की तरह मिलकर काम करना होगा. उन्होंने राज्यों से कहा कि जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं मजबूत रखें, ताकि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो. बैठक के दौरान पीएम मोदी ने यह भी साफ कर दिया कि मौजूदा हालात को देखते हुए देश में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है. इससे आम लोगों और व्यापार जगत को बड़ी राहत मिली है.

Advertisement

राज्यों को दी जिम्मेदारी, केंद्र करेगा सहयोग

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार हर संभव कदम उठा रही है, लेकिन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन राज्यों के स्तर पर ही संभव है. इसलिए राज्यों को सतर्क रहकर जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर नजर बनाए रखनी होगी.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Yogi को 'भीतरी लोगों से डर',Ramdev ने साफ जवाब दे दिया |Chakravyuh | Sucherita Kukreti