ऑनलाइन गेमिंग की लत से पूरा परिवार तबाह, बेटी के बाद पिता की मौत, पत्नी ICU में

Family Ate Poison in Shahdol: ऑनलाइन गेमिंग की लत में शख्स इतना बर्बाद हो गया कि उसने खुद भी जहर खा लिया और अपनी पत्नी के साथ बेटी को भी जहर खिला दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शख्स की ऑनलाइन गेम की लत से बर्बाद हुआ परिवार.

Online Gaming Addiction: ऑनलाइन गेमिंग की लत सिर्फ बच्चों को ही नहीं, पूरे परिवार को भी बर्बाद कर देती है. यह मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में देखने को मिला. ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये हारने और कर्ज से लदे शख्स ने कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर पी लिया. फिर अपनी पत्नी और बेटी को भी पिलाया. बेटी की बुधवार को ही मौत हो गई, जबकि पिता ने देर रात दम तोड़ दिया. पत्नी अभी अस्पताल में भर्ती है और वह भी जिंदगी-मौत के बीच जूझ रही है. पुलिस भी मामले की जांच कर रही है.

कर्जा लेकर खेला गेम

शहडोल के एडिशनल एसपी अभिषेक दीवान ने बताया कि शहडोल जिले के पुरानी बस्ती इलाके में सत्यम वीडियो के पास रहने वाला शंकरलाल गुप्ता ने ऑनलाइन गेम खेलता था, जिसमें लाखों रुपये गंवा दिए थे. ऑनलाइन गेमिंग की लत ऐसी थी कि उसने खेलने के लिए कर्जा भी लेना शुरू कर दिया है. वह बाजार से भी पैसे उठा चुका था. शंकरलाल गेमिंग में 4 लाख रुपये से ज्यादा गंवा बैठा.

मोबाइल की दुकान हुई बंद, फिर छोटी खोली दुकान

इस दौरान उसपर कर्ज का बोझ बढ़ गया और आर्थिक तंगी के साथ मानसिक तनाव का शिकार होने लगा. जांच में पता चला कि वह अनूपपुर जिले में अपनी मोबाइल की दुकान भी चलाता था. ऑनलाइन जुए और गेमिंग के चलते ही उसकी दुकान कर्ज में बंद हो गई. हाल ही में वह सोहागपुर रोड पर मोबाइल एक्सेसरीज की छोटी दुकान लगाकर हेडफोन आदि बेचकर परिवार का गुजारा कर रहा था, लेकिन उसे फिर भी ऑनलाइन गेमिंग की लत थी. जहर खाने से पहले वह अपने बेटे के साथ उसी दुकान में था. किसी काम से वह बेटे को दुकान पर ही छोड़ आया और घर पर आय गया.

बेटे को छोड़ पत्नी और बेटे को खिलाया जहर

मानसिक तनाव और कर्ज से परेशान शंकरलाल ने मंगलवार रात खुद जहर पीकर अपनी पत्नी और बेटी को भी जहर वाली कोल्ड ड्रिंक पिला दी. घर के अन्य परिजनों को जहर पीने के बारे में पता चल गया तो पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया. मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 16 वर्षीय बेटी स्वाति गुप्ता की मौत हो गई. वहीं, बुधवार देर शाम शंकर लाल गुप्ता (40)  की भी मौत हो गई. पत्नी राजकुमारी गुप्ता (34) फिलहाल आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है , पुलिस ने कोल्ड्रिंक की खाली बॉटल जब्त कर जांच के लिए भेजा है.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
 

Featured Video Of The Day
PM Modi Israel Visit | भारत का 'ब्रह्मास्त्र' बनेगा Iron Dome ! इजरायल से डिफेंस डील पर सबकी नजरें