Laxmi Verma Rajya Sabha Chunav: लक्ष्मी वर्मा पार्षद से चुनाव 2026 प्रत्‍याशी तक, BJP ने छत्तीसगढ़ से क्‍यों लगाया दांव?

Laxmi Verma chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026 के लिए Bharatiya Janata Party ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है. छत्तीसगढ़ से लक्ष्‍मी वर्मा बीजेपी उम्‍मीदवार होंगी. इनके अलावा पार्टी ने बिहार, असम,  हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से कुल 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Laxmi Verma chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026: लक्ष्मी वर्मा पार्षद से राज्यसभा उम्मीदवार तक

Laxmi Verma Rajya Sabha Election 2026: राज्‍यसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्‍मी वर्मा को उम्‍मीदवार घोष‍ित क‍िया है. छत्तीसगढ़ में राज्‍यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं, ज‍िन पर 16 मार्च को मतदान होगा. व‍िधायकों की संख्या बल के आधार पर बीजेपी और कांग्रेस को एक-एक सीट मिलने की संभावना है. नामांकन प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगी. माना जा रहा है क‍ि भाजपा प्रत्‍याशी लक्ष्‍मी वर्मा मुख्‍यमंत्री व‍िष्‍णु देव साय की पसंद हैं. 

राज्‍यसभा चुनाव 2026:  छत्तीसगढ़ से भाजपा उम्‍मीदवार लक्ष्‍मी वर्मा कौन? 

छत्तीसगढ़ से राज्‍यसभा चुनाव 2026 में भाजपा प्रत्‍याशी लक्ष्मी वर्मा मूलतः बलौदाबाजार जिले के सिमगा ब्लॉक के ग्राम मु़ड़पार की निवासी हैं. वर्ष 1990 से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्य हैं. दशक भर तक कार्यकर्ता के तौर पर उनकी सेवा को देखते हुए 2000 में उन्हें रायपुर सांसद रहे रमेश बैस का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया. अगले ही साल 2001 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कार्य समिति की सदस्य चुना गया. इस दायित्व को उन्होंने चार साल तक संभाला. 

छत्तीसगढ़ से वर्तमान राज्यसभा सांसद K. T. S. Tulsi और Phulo Devi Netam का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को पूरा हो रहा है. निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक राज्यसभा चुनाव 2026 छत्तीसगढ़ में 5 मार्च तक नामांकन, 16 मार्च को मतदान और उसके बाद मतगणना की प्रक्रिया पूरी होगी.

2010 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्य समिति (2010 से 2014 तक) के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कार्य समिति का सदस्य (2010 से 2022 तक ) नियुक्ति किया गया. भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष (2021 से 2025 तक) नियुक्त किया. इसके साथ (2021 से 2024 तक ) उन्हें गरियाबंद संगठन प्रभारी के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रवक्ता का भी दायित्व संभाला.

लक्ष्मी वर्मा: वार्ड पार्षद से राज्‍यसभा उम्‍मीदवार तक  

लक्ष्मी वर्मा 1994 में रायपुर नगर पालिका निगम में वार्ड नं. 07 से पार्षद निर्वाचित हुईं. 2010 में रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष निर्वाचित हुईं. 2019 में एफएसएनएल स्टील मिनिस्ट्री गवर्नमेंट ऑफ इंडिया में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर काम किया. वहीं 7 अक्टूबर 2024 से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य संवैधानिक पद संभाल रही हैं.

लक्ष्‍मी वर्मा शक्ति महिला मंच रायपुर की अध्यक्ष भी रहीं 

लक्ष्मी वर्मा की केवल राजनीति में ही नहीं बल्कि सामाजिक स्तर पर अपनी पहचान है. 1998 में शक्ति महिला मंच रायपुर की अध्यक्ष बनीं. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 1999 में नेहरू युवा केन्द्र रायपुर से जिला युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 2004 में श्रम पुनर्वास समिति जिला रायपुर के सदस्य मनोनीत की गईं. 2009 से मजदूर यूनियन छत्तीसगढ़ एकता मजदूर कल्याण संघ पंजीयन क्र. को 467 की प्रधान संरक्षक हैं.

2011 से कुटुम्ब न्यायालय रायपुर में परामर्शदाता सदस्य हैं. वहीं 2014 वर्तमान में किसान संघर्ष समिति रायपुर छत्तीसगढ़ के विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया. 2023 से वर्तमान में अखिल भारतीय पंचायत परिषद राष्ट्रीय महासचिव हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड की उपाध्यक्ष भी हैं.

Advertisement

लक्ष्मी वर्मा मनवा कुर्मी समाज से 

लक्ष्मी वर्मा की मनवा कुर्मी समाज में अच्छी-खासी पैठ है. 2000 से 2006 तक मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला महामंत्री रहीं. 2006 से 2008 तक समाज की प्रदेश संगठन मंत्री , 2008 से 2010 तक छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी प्रदेश महिला अध्यक्ष रहीं. वर्तमान में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा महिला राष्ट्रीय महासचिव हैं. 

राज्यसभा चुनाव 2026 कार्यक्रम: 16 मार्च को मतदान 

  • 26 फरवरी 2026: अधिसूचना जारी
  • 5 मार्च 2026: नामांकन की अंतिम तिथि
  • 6 मार्च 2026: नामांकन पत्रों की संवीक्षा
  • 9 मार्च 2026: नाम वापसी की अंतिम तिथि
  • 16 मार्च 2026: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान
  • 16 मार्च 2026: शाम 5 बजे से मतगणना
  • 20 मार्च 2026: संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण 

छत्तीसगढ़ विधानसभा में संख्या बल क्या कहता है?

बता दें क‍ि राज्यसभा चुनाव 2026 छत्तीसगढ़ में राज्य के कुल 90 विधायक मतदान करेंगे. भारतीय जनता पार्टी के पास 54 विधायक,  इंडियन नेशनल कांग्रेस के पास 35 विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पास 1 विधायक है. 

Advertisement

छत्तीसगढ़ में संख्या बल को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव 2026 में यहां एक सीट बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाना लगभग तय माना जा रहा है. मतदान वरीयता आधारित मतपत्र से होगा और केवल निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंगनी स्केच पेन का ही उपयोग मान्य होगा.   

राज्यसभा चुनाव 2026 छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल दौड़ से बाहर, BJP-कांग्रेस में इन नामों पर स‍ियासी हलचल तेज

Featured Video Of The Day
Netanyahu Exclusive Interview: "Iran में होगा तख्तापलट", NDTV पर नेतन्याहू का सनसनीखेज एलान