भाजपा नेता को जिंदा जलाया, कोरिया में कार पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, 3 झुलसे

कोरिया में कुछ हमलवारों ने पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के कार पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी. वो इस वक्त कार में सवार थे. मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष की मौत हो चुकी थी. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी.

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के नौगई गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व नेता की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, उनके घर के सामने खड़ी कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. घटना के वक्त पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कार में ही मौजूद थे. फिलहाल सोनहत क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. 

कार पर पेट्रोल छिड़ककर लागई आग, जलते कार की तस्वीर.

बताया जा रहा है कि कार के अंदर ही पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष का शव पूरी तरह राख हो गया. वहीं इस आग्नीकांड में कार भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई.  इसके अलावा इस घटना में 3 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अंबिकापुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

कार जलकर खाक हो गई. 

घटना की सूचना मिलते ही सरगुजा आईजी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में जुट गई. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल. 

फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाते हुए.

बता दें कि पास खड़ी दूसरी गाड़ी में भी तोड़फोड़ के निशान मिले. इधर, सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को बुझाया, लेकिन तब तक पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष की मौत हो चुकी थी. 
 

Advertisement

ये भी पढ़ें: शिवपुरी: डॉक्टर की पीट-पीट कर हत्या, गुस्साए परिजनों ने थाने को घेरा; आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

Featured Video Of The Day
एनडीटीवी फूड अवार्ड्स में जुटे दुनिया के दिग्गज शेफ्स!
Topics mentioned in this article
Korea News
Chhattisgarh News