'शादी नहीं की तो केस करूंगी...' यहीं बिगड़ी बात, बिहार से MP लाकर की प्रेमिका की हत्या, 2000 CCTV से खुला राज   

Narmadapuram Crime News: पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा ने बताया कि रिहाना के हत्यारे तक पहुंचना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था. साइबर टीम की मदद से पुलिस ने बिहार निवासी आरोपी रिजवान खान को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Love Affair Turns Deadly: सीसीटीवी में कैद आरोपी रिजवान खान.

Itarsi Murder Case: नर्मदापुरम जिले के इटारसी रेलवे स्टेशन के आउटर पर घनी झाड़ियों में 6 जनवरी 2026 को मिली सिर कुचली युवती की लाश का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. करीब 2000 सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस को आरोपी को पकड़ने में मिली है. युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने बिहार के एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची तो वह अपने खेत पर काम कर रहा था. 

पुलिस के अनुसार, बिहार निवासी रिजवान खान उम्र 24 वर्ष और बिहार की ही रहने वाली रिहाना खातून के बीच कुछ महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती आरोपी पर शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन आरोपी उसस शादी नहीं करना चाहता था. उसका आरोप है कि युवती किसी और से भी बात करती थी. इसी कारण वह शादी के लिए तैयार नहीं था. युवती ने आरोपी को धमकी दी थी कि अगर, तुमने मुझसे शादी नहीं की तो मैं गांव पहुंचकर तुम्हारे खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दूंगी. इसके बाद आरोपी रिजवान ने रिहाना को इटारसी लाकर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी और खुद वापस बिहार चला गया. 

Video: 'एक भी मंदिर को छुआ तो प्राण त्याग देंगे'... BJP विधायक उमाकांत शर्मा की DFO, रेंजर और कलेक्टर को मंच से चेतावनी

पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी

पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा ने बताया कि रिहाना के हत्यारे तक पहुंचना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था. साइबर टीम की मदद से पुलिस ने बिहार निवासी आरोपी रिजवान खान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.  एक महीने पहले आरोपी ने युवती की हत्या की थी. वह आरोपी पर शादी करने का दबाव बना रही थी. इससे परेशान होकर आरोपी ने युवती को इटारसी लाकर उसकी हत्या करने का प्लान बनाया था. आरोपी इटारसी रेलवे स्टेशन से शौच के बहाने  युवती को सुनसान जगह पर ले गया और फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी, इसके बाद वापस बिहार चला गया.  पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने कई प्लान तैयार किए थे. लेकिन साइबर टीम की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. 

प्रिंस की हत्या कर, पत्नी तुलसी को ले गया शोएब...6 महीने बाद मिली खोपड़ी; मर्डर की खौफनाक कहानी

Featured Video Of The Day
Peeragarhi Triple Death Case: दिल्ली के पीरागढ़ी केस में DCP ने किया खौफनाक खुलासा! | Delhi Crime