- मध्य प्रदेश सरकार ने नौ आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं
- सिमाला प्रसाद को उप पुलिस महानिरीक्षक, खरगोन रेंज के पद पर तैनात किया गया है
- सिमाला प्रसाद बॉलीवुड फिल्म द नर्मदा स्टोरी में सब-इंस्पेक्टर का किरदार निभाया
IPS Simala Prasad: मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 3 जून की शाम को 9 IPS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं. इस ट्रांसफर लिस्ट में 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर सुश्री सिमाला प्रसादका नाम भी शामिल है. ये भारतीय पुलिस सेवा में साल 2011 की अधिकारी हैं. सिमाला प्रसाद का जन्म 8 अक्टूबर 1980 को भोपाल में हुआ था.
रीयल लाइफ IPS, रील लाइफ में सब-इंस्पेक्टर
मध्य प्रदेश में अपराधियों के छक्के छुड़ाने वाली सिमाला प्रसाद बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. फिल्म 'द नर्मदा स्टोरी' में लीड रोल निभाती नजर आएंगी. दिलचस्प बात यह है कि असल जिंदगी में डीआईजी स्तर की अधिकारी सिमाला इस फिल्म में एक सब-इंस्पेक्टर का किरदार निभाया.
12 जून 2026 को रिलीज़ हुई 'द नर्मदा स्टोरी' एक सम्मोहक क्राइम थ्रिलर है. यह फिल्म मध्य प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ न्याय की जंग लड़ रही एक आदिवासी महिला के कड़े संघर्ष और साहस की कहानी को दर्शाती है. इस फिल्म में सिमाला प्रसाद के साथ बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार रघुबीर यादव, मुकेश तिवारी और अंजलि पाटिल भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए.
ips simala prasad appointed khargone range dig narmada story movie
बिना कोचिंग के बनीं IPS: प्रेरणा से भरी है पूरी कहानी
सिमाला प्रसाद की सफलता की कहानी देश के लाखों युवाओं के लिए एक मिसाल है. भोपाल में जन्मी सिमाला ने अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान ही थिएटर और डांस में अपनी रुचि विकसित कर ली थी. उन्होंने कॉमर्स से ग्रेजुएशन करने के बाद सोशियोलॉजी (समाजशास्त्र) में पोस्ट ग्रेजुएशन (मास्टर्स) किया.
सिमाला प्रसाद की सक्सेस स्टोरी
सिमाला ने पहले मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की और DSP बनीं. बिना कोचिंग के UPSC क्रैक: डीएसपी के पद पर रहते हुए, उन्होंने बिना किसी कोचिंग का सहारा लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की. साल 2011 बैच की इस अधिकारी ने अपने पहले ही प्रयास में 51वीं रैंक हासिल कर सबको चौंका दिया और IPS बनीं.
सिमाला प्रसाद का परिवार, पिता आईएएस रहे
सिमाला प्रसाद के रग-रग में देश सेवा और कला बसी है. इनके पिता डॉ. भागीरथ प्रसाद, 1975 बैच के पूर्व आईएएस (IAS) अधिकारी और पूर्व सांसद रह चुके हैं. वह दो विश्वविद्यालयों के कुलपति भी रहे हैं. मां मेहरुन्निसा परवेज, देश की जानी-मानी साहित्यकार हैं. शिक्षा और लेखन के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें साल 2005 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था.
बॉलीवुड का सफर: 'अलिफ' से हुई थी शुरुआत
बिना किसी औपचारिक एक्टिंग ट्रेनिंग के सिमाला प्रसाद का बॉलीवुड सफर भी काफी रोचक रहा है. फिल्म निर्देशक जैगम इमाम ने उनकी प्रतिभा को पहचाना. अलिफ (2016) फिल्म से सिमाला ने बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने एक छोटा सा किरदार निभाया था. इसके बाद वह शारिब हाशमी और कुमुद मिश्रा जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ नक्काश (2019) फिल्म में नजर आईं, जहां उन्होंने अभिनय की कई बारीकियां सीखीं.
यह भी पढ़ें- DSP की वाइफ ने फेसबुक पर लिखा- मां बीमार, बच्चों को इंतजार, नक्सल क्षेत्र से पति का हो ट्रांसफर, अब हुआ तबदला
यह भी पढ़ें- IPS केके बिश्नोई: संभल में यूं खोला 100 करोड़ का जमीन घोटाला, कभी UP के 7 खूंखार माफिया को मिट्टी में मिलाया
यह भी पढ़ें- IPS Transfer: मध्य प्रदेश में IPS के तबादले, प्रियंका शुक्ला शाजापुर SP, सिमारला प्रसाद DIG, देखें पूरी लिस्ट