Bhopal IPS Daughter Suicide: IPS संजीव कंचन की नाबालिग बेटी के आत्महत्या के मामले की पुलिस जांच कर रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस बेटी ने जान दी उसे आईपीएस संजीव ने 16 साल पहले गोद लिया था. आईपीएस संजीव और जज पत्नी रेणुका कंचन का एक बेटा भी है जो मानसिक रूप से कमजोर है. पुलिस दंपति से पूछताछ कर इस आत्महत्या के मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे.
सबसे पहले जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, राजधानी भोपाल के चार इमली इलाके में रहने वाले आईपीएस संजीव कंचन (IPS Sanjeev Kanchan) की नाबालिग बेटी ने 26 मई 2026 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह महज 17 साल की थी और 11वीं क्लास की छात्रा थी. जिस समय उसने यह कदम उठाया उस दौरान घर पर कोई नहीं था. घटना की सूचना पर हबीबगंज थाना पुलिस की टीम आईपीएस अधिकारी के घर पहुंची और शव फंदे से उतारकर आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. छात्रा ने जिस कमरे में फांसी लगाई पुलिस ने उसकी गहनता से जांच की, उसकी कॉपी-किताबों को खंगाला गया, लेकिन पुलिस के हाथ ऐसा कोई सुराग नहीं लगा, जिससे यह साफ हो सके कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया.
bhopal police investigating ips sanjeev kanchan daughter suicide case.
पुलिस की शुरुआती जांच में क्या सामने आया?
17 साल की जिस बेटी ने जान दी वह आईपीएस अधिकारी संजीव कंचन की सगी बेटी नहीं थी. आईपीएस संजीव और उनकी पत्नी भोपाल कोर्ट की जज रेणुका कंचन ने उसे 16 साल पहले गोद लिया था. इसके लिए उन्होंने पूरी सरकारी प्रक्रिया का पालन किया था. अफसर का एक बेटा भी जो मानसिक रूप से कमजोर है.
ट्विशा शर्मा केस: समर्थ की केस डायरी देख भड़की CBI, रिकॉर्ड दुरुस्त करने खुद थाने पहुंचे SIT चीफ
अब जानते हैं पुलिस क्या कर रही?
आईपीएस संजीव कंचन की बेटी की सुसाइड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. उसकी सहेलियों, स्कूल दोस्त और करीबियों से पूछताछ की जा रही है. दंपति से भी सवाल जवाब किए जा रहे हैं, ताकि यह सामने आ सके कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया. क्या वह किसी तरह के तनाव से गुजर रही थी या उस पर कोई पढ़ाई का प्रेशर था.














