2024 में पुणे में एक बिल्डर के बेटे ने शराब के नशे में तेज रफ्तार पोर्श कार से दो इंजीनियर्स को कुचल दिया था. इस हादसे में दोनों इंजीनियरों की मौत हो गई थी. हादसे के बाद आरोपी परिवार ने बेटे को बचाने की कोशिश की. जज ने आरोपी को लेख लिखने की सजा दी थी, जिसकी खूब किरकिरी हुई थी. अब इसी परिवार का एक वीडियो वायरल है.