एक पर‍िवार में पांच IPS: दादा को देख 2 पोती भी बनीं आईपीएस, मिनी शुक्ला को भोपाल की कमान

IPS मिनी शुक्ला को भोपाल का अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया गया है. मध्य प्रदेश का शुक्ला परिवार देश के सबसे प्रेरणादायी परिवारों में से एक है, जिसमें स्वतंत्रता सेनानी बाबूराम शुक्ला की विरासत को आगे बढ़ाते हुए कुल 5 सदस्य IPS अधिकारी हैं. दादा एसएस शुक्ला से शुरू हुए इस सफर को उनकी दो पोतियों मिनी शुक्ला और प्रियंका शुक्ला ने यूपीएससी क्रैक कर जारी रखा है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
IPS Priyanka SHukla और IPS Mini Shukla मध्‍य प्रदेश के भ‍िंड ज‍िले के मेहगांव की रहने वाली हैं.
कृष्णकांत शुक्ला
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • MP के भ‍िंड ज‍िले में मेहगांव के शुक्‍ला पर‍िवार के पांचों IPS मध्‍य प्रदेश पुल‍िस में.
  • दादा एसएस शुक्‍ला DSP से IPS बने, पोती म‍िनी शुक्‍ला व प्रियंका शुक्‍ला डायरेक्‍ट आईपीएस.
  • आईपीएस म‍िनी शुक्‍ला का अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-2, भोपाल पद पर तबादला.

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी मिनी शुक्ला को 5 जून 2026 को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-2, भोपाल) के पद पर तैनात किया है. खाकी वर्दी के प्रति जुनून मिनी शुक्ला के खून में है. वह एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जो अफसरों की खान है और जिसमें एक नहीं बल्कि पांच आईपीएस अधिकारी हैं. दादा की राह पर चलकर दो पोतियां मिनी शुक्ला और प्रियंका शुक्ला भी आईपीएस बन चुकी हैं, जबकि परिवार में पति-पत्नी की एक जोड़ी बतौर डीआईजी सेवाएं दे रही है. इस परिवार के दो दामाद भी यूपीएससी क्रैक कर चुके हैं.

IPS Mini Shukla family success Story Madhya Pradesh MP Police Officer

मध्य प्रदेश का यह सबसे प्रेरणादायी परिवार स्वतंत्रता सेनानी व एडवोकेट बाबूराम शुक्ला का है, जो मूल रूप से भिंड जिले के मेहगांव के रहने वाले हैं. 56 साल पहले भिंड के पुलिस अधीक्षक को देखकर दादा एसएस शुक्ला के मध्य प्रदेश पुलिस में अफसर बनने से शुरू हुआ यह सिलसिला, साल 2022 में पोती मिनी शुक्ला के आईपीएस बनने तक लगातार जारी रहा.  

IPS Priyanka Shukla: मध्‍य प्रदेश कैडर में प्रियंका शुक्ला साल 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं.

एनडीटीवी से बातचीत में सेवानिवृत्त ADGP एसएस शुक्ला कहते हैं, "मैं साल 2006 में रिटायर हो गया था, मगर बचपन का वह किस्सा मुझे आज भी याद है, जिसकी वजह से मैं आईपीएस बन पाया. पिताजी बाबूराम शुक्ला के भिंड के पुलिस अधीक्षक खुराना जी से अच्छे ताल्लुक थे. एसपी खुराना जब उनसे मिलने खाकी वर्दी में घर आते थे, तब मैं आठवीं कक्षा में था. उन्हें देखकर ही मैंने ठान लिया था कि एक दिन मैं भी उनकी तरह आईपीएस बनूंगा."

पहली बार दादा बने IPS

शुक्ला परिवार में पहले आईपीएस एस.एस. शुक्ला ने साल 1970 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में भाग लिया था. उसमें असफल होने पर उन्होंने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा में भाग्य आजमाया और साल 1971 में बतौर डीएसपी मध्य प्रदेश पुलिस जॉइन की. बाद में पदोन्नति मिलने पर उनका आईपीएस बनने का सपना भी पूरा हो गया. वह मध्य प्रदेश के कई जिलों में एसपी रहे और अंततः एडीजीपी के पद से रिटायर हुए. 

IPS Mini Shukla family success Story Madhya Pradesh MP Police Officer

DIG पति-पत्नी की जोड़ी कौन है?

शुक्ला परिवार में दूसरे और तीसरे आईपीएस के रूप में एक पति-पत्नी की जोड़ी है. ये एस.एस. शुक्ला के भाई व सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. शुक्ला के बेटे शशिकांत शुक्ला और उनकी पत्नी मोनिका शुक्ला हैं. इन दोनों ने स्टेट सर्विस के माध्यम से मध्य प्रदेश पुलिस जॉइन की थी और बाद में आईपीएस के रूप में पदोन्नत हुए. वर्तमान में दोनों ही डीआईजी रैंक के पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Advertisement

IPS Mini Shukla की बहन आईपीएस प्रिंंयका शुक्‍ला के कंधे पर स‍ितारे सजाते दादा पूर्व आईपीएस एसएस शुक्ला.

अब जानिए दो आईपीएस बहनों के बारे में

शुक्ला परिवार में चौथी और पांचवीं आईपीएस के तौर पर दो सगी बहनें मिनी शुक्ला और प्रियंका शुक्ला हैं. दोनों ही यूपीएससी में तीन-तीन प्रयासों के बाद आईपीएस बनीं और वर्तमान में भोपाल में पदस्थ हैं. उनके पिता कृष्णकांत शुक्ला ने एनडीटीवी से बातचीत में अपनी बेटियों की कामयाबी की पूरी कहानी बयां की है.  

IPS Mini Shukla: म‍िनी शुक्‍ला का हाल ही भोपाल ट्रांसफर क‍िया गया है. इनको एडीसीपी भोपाल (जोन-2) पद पर लगाया गया है. 

Advertisement

दादा को वर्दी में देखकर हुईं प्रेरित

समाजसेवी व किसान कृष्णकांत शुक्ला कहते हैं, "हम मूल रूप से भिंड के मेहगांव के रहने वाले हैं. बेटे यज्ञ शुक्ला (एडवोकेट, हाई कोर्ट ग्वालियर), बेटी प्रियंका शुक्ला और मिनी शुक्ला की पढ़ाई के लिए हम पूरे परिवार के साथ ग्वालियर शिफ्ट हो गए थे. खास बात यह थी कि उस वक्त मेरे पिता और पूर्व आईपीएस एस.एस. शुक्ला ग्वालियर में ही पदस्थ थे. वह सरकारी बंगले में रहते थे, जबकि मैं अपनी पत्नी सीमा और बच्चों के साथ अलग जगह रहता था. एस.एस. शुक्ला हर सप्ताह अपने बेटे-बहू और पोते-पोतियों से मिलने आया करते थे. दादा को वर्दी में देखकर ही पोतियां भी आईपीएस बनने के लिए प्रेरित हुईं." 

आईपीएस म‍िनी शुक्‍ला व प्रियंका शुक्‍ला के प‍िता कृष्णकांत शुक्ला.

आईपीएस मि‍नी शुक्‍ला कौन हैं?

मिनी शुक्ला मध्य प्रदेश कैडर की साल 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने यूपीएससी सीएसई 2021 में अखिल भारतीय स्तर पर 96वीं रैंक हासिल की थी. मिनी शुक्ला ने जामिया मिलिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA), दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी की थी. मिनी शुक्ला का विवाह 5 फरवरी 2026 को आईएएस सुमित पांडे से हुआ. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले 2021 बैच के आईएएस सुमित पांडे वर्तमान में एडीएम भोपाल के पद पर कार्यरत हैं. 

IPS Mini Shukla family success Story Madhya Pradesh MP Police Officer

मिनी शुक्ला को यूपीएससी में अपने तीसरे प्रयास में सफलता मिली. पहले प्रयास में उनका प्रीलिम्स क्लियर हो गया था, जबकि दूसरे प्रयास में वह प्रीलिम्स भी पास नहीं कर पाई थीं. वह जल्द ही एडीसीपी भोपाल (जोन-2) का पद संभालेंगी. उनका ट्रांसफर राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ एसडीओपी पद से यहां हुआ है. इससे पहले वह उज्जैन में थाना प्रभारी भी रह चुकी हैं. 

IPS Mini Shukla की बड़ी बहन आईपीएस प्रियंका शुक्ला के पत‍ि प्रमोद तिवारी भी UPSC पास कर चुके हैं. त‍िवारी IRTS अध‍िकारी हैं. 

Advertisement

IPS Priyanka Shukla: कौन हैं आईपीएस प्रियंका शुक्ला?

आईपीएस मिनी शुक्ला की बड़ी बहन प्रियंका शुक्ला साल 2019 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं. वह जबलपुर में एएसपी, थाना प्रभारी और बरगी सीएसपी के पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं. भोपाल (जोन-1) की डीसीपी रहने के बाद अब वह पुलिस मुख्यालय में सेवाएं दे रही हैं.

आईपीएस प्रियंका शुक्ला का विवाह उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले प्रमोद तिवारी (IRTS) से हुआ है. तिवारी ने भी यूपीएससी की परीक्षा क्रैक की थी और उन्हें भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) मिली थी. वर्तमान में वह डीओएम (गुड्स), भोपाल के पद पर पदस्थ हैं. 

यह भी पढ़ें- IPS Transfer: मध्‍य प्रदेश में पुल‍िस अफसरों के तबादले, आईपीएसस पत‍ि-पत्‍नी की जोड़ी को जबलपुर भेजा

Advertisement
Featured Video Of The Day
खान सर को बेल या जेल? गोलीकांड के बाद Coaching Centre होगा सील? |Khan Sir News
Topics mentioned in this article