रैपिडो राइड बनी दरिंदगी की सवारी! नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, बाइक चालक फरार

Indore News: इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में रैपिडो बाइक चालक पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रैपिडो बाइक चालक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

Indore Rapido rape case: इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक रैपिडो बाइक चालक ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. खरीदारी के लिए राजवाड़ा जाने के लिए बुक की गई बाइक के चालक ने एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया.

मोबाइल एप्लिकेशन से रैपिडो बाइक बुक की

पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया, कि उसने मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से राजवाड़ा जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी. आरोपी चालक उसे राजवाड़ा तो ले गया, लेकिन वहां उसने पीड़िता को अपनी बातों में फंसाया. आरोपी ने लड़की को झांसा दिया कि वह उसे बेहद सस्ते दामों में अच्छे कपड़े दिला देगा. सस्ते कपड़ों के लालच में आरोपी नाबालिग को राजवाड़ा से परदेसीपुरा स्थित अपने कमरे पर ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

खरीददारी का दिया लालच

घटना के बाद बदहवास पीड़िता ने रावजी बाजार थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अज्ञात चालक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल, रावजी बाजार पुलिस रैपिडो ऐप से आरोपी की जानकारी जुटा रही है. साथ ही, राजवाड़ा से परदेसीपुरा तक के रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके.
 

Featured Video Of The Day
Banega Swasth India: Dettol और Harpic की 'स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय' की दिशा में एक बड़ी पहल