Head Constable Suspension: इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने “ऑपरेशन क्लीन” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरूवार को एक हेड कांस्टेबल को सख्त सजा दी है. विभाग ने हेड कांस्टेबल दीपक थापा को निलंबित करते हुए उसका पद घटाकर कांस्टेबल कर दिया है. आरोपी पुलिसकर्मी की अश्लील हरकतों से जुड़े वीडियो सामने आए थे, जिसके बाद विभाग हरकत में आया और दीपक थापा का डिमोशन और सस्पेंशन एक साथ हो गया.
ये भी पढ़ें-मोनालिसा के आरोपों को मां ने बताया झूठ, पिता जयसिंह बोले- 'डायेक्टर सनोज मिश्रा उसे बेटी मानता है'
पुलिसकर्मी लंबे समय से कॉलोनी में अशोभनीय हरकतें कर रहा था
रिपोर्ट के मुताबिक हेड कांस्टेबल दीपक थापा के खिलाफ लिखित शिकायत में बताया गया था कि आरोपी पुलिसकर्मी लंबे समय से कॉलोनी में अशोभनीय हरकतें कर रहा था, जिससे महिलाओं में डर और आक्रोश का माहौल बन गया था. शिकायत और वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर विभाग ने बिना देरी किए सख्त कदम उठाया.
विभागीय कार्रवाई में दीपक थापा का निलंबन-डिमोशन एक साथ हुआ
गौरतलब है प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद हेड कांस्टेबल दीपक थापा को पहले निलंबित किया गया और फिर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे हेड कांस्टेबल से डिमोट कर साधारण कांस्टेबल बना दिया गया. मामले पर प्रतिक्रिया में पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि विभाग की छवि खराब करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा.
ये भी पढ़ें-VIDEO: बुजुर्ग महिला को लात-घूंसों से पीटा, जातिसूचक गाली-गलौज के बाद बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, वीडियो वायरल
ऑपरेशन क्लीन के तहत विभाग जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है
हेड कांस्टेबल दीपक थापा के खिलाफ हुई विभागीय कार्रवाई से पुलिस विभाग ने साफ संदेश दिया है कि कानून के रखवालों को भी कानून का पालन करना होगा, वरना सख्त कार्रवाई तय है. यह कार्रवाई उन भ्रष्टाचारी और कुकर्मी सरकारी कर्मचारियों के लिए साफ संदेश है कि अब बुरे काम के लिए कभी भी किसी को इम्यूनिटी नहीं मिलेगी.














