Indore Fire Breakout: इंदौर अग्निकांड में 8 लोगों की मौत के बाद EV चार्जिंग पर उठे सवाल, सिंघार ने की सख्त सुरक्षा मानक लागू करने की मांग

indore latest news: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार से इस संबंध में सख्त नियम बनाने की मांग की है. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि इंदौर के बंगाली चौराहे स्थित ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में EV चार्जिंग के दौरान लगी भीषण आग में 8 लोगों की मृत्यु और 2 के गंभीर रूप से घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

indore fire breakout today:  इंदौर में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे समाज को गहरे सदमे में डाल दिया है. दरअसल, इंदौर के बंगाली चौराहा स्थित ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में EV चार्जिंग के दौरान लगी भीषण आग में 8 लोगों की मौत हो गई और 2 के गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे ने अब इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग पर भी कई गंभीर सवाल पैदा कर दिए हैं. दरअसल, बताया जाता है कि इस आगजनी की शुरुआत  EV चार्जिंग के दौरान स्पार्किंग से शुरू हुई.

इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार से इस संबंध में सख्त नियम बनाने की मांग की है. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि इंदौर के बंगाली चौराहे स्थित ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में EV चार्जिंग के दौरान लगी भीषण आग में 8 लोगों की मृत्यु और 2 के गंभीर रूप से घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है.

इलेक्ट्रिक वाहन पर फिर उठे सवाल

सिंघार ने आगे लिखा कि यह हादसा कई गंभीर सवाल खड़े करता है. उन्होंने सवाल किया कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के साथ क्या पर्याप्त सुरक्षा मानक और गाइडलाइंस लागू हैं? क्या आम नागरिकों को जरूरी सावधानियों की जानकारी दी जा रही है? इसके साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है. साथ ही उन्होंने मांग की है कि EV चार्जिंग से जुड़े सख्त सुरक्षा मानक लागू किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. अंत में उन्होंने लिखा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.

यह भी पढ़ें- चार्जिंग के दौरान आग के गोले में तब्दील हुई EV ! एक ही घर में जिंदा जले 8 लोग, तीन गंभीर रूप से घायल

Advertisement

दरअसल, इस हादसे में परिवार में 12 साल की बच्ची राशि और 6 साल का बच्चा तन्मय सहित 10 सदस्य शिकार हुए हैं. इनमें से 8 की मौत हो गई है, जबकि दो अब भी गंभीर रूप से घायल है. घर में नई-नई शादी होने की वजह से शादी के बाद कुछ मेहमान भी घर में ही रुके हुए थे, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ गई. इस हादसे के बाद पूरे इलाके और समाज में शोक का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर बेहद दुखी और स्तब्ध हैं. बताया जा रहा है कि आगजनी की घटना इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते वक्त स्पार्किंग की वजह से हुई थी. 

यह भी पढ़ें- सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत, एक को बचाने उतरे दो मजदूर भी नहीं लौटे

Advertisement
Featured Video Of The Day
Child Marriage Free India: राजस्थान के 8 साल के बच्चे ने एक फोन कॉल से रुकवाया बाल विवाह
Topics mentioned in this article