छोड़ो न यार, क्या करोगे जानकर... इंदौर में तंत्र-मंत्र के लिए गर्लफ्रेंड का हत्यारा बेशर्मी से मुस्कराता रहा

इंदौर के द्वारकापुरी में तंत्र-मंत्र के लिए गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या करने वाले प्रेमी पीयूष धमनोतिया को अपने किए का कोई पछतावा नहीं है. तीन दिन की रिमांड पर भेजे गए पीयूष से पत्रकारों ने हत्या का कारण पूछा तो उसका जवाब चौंकाने वाला था.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इंदौर के द्वारकापुरी में तंत्र-मंत्र के लिए प्रेमी पीयूष ने गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या की है
  • पीयूष ने हत्या का कारण स्पष्ट नहीं बताया और कहा कि वह बाद में कारण बताएगा
  • आरोपी ने पनवेल के जंगल में यूट्यूब देखकर मृतक की आत्मा को बुलाने की कोशिश की थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

इंदौर के द्वारकापुरी में तंत्र-मंत्र के लिए गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी प्रेमी पीयूष धमनोतिया को अपने किए का कोई पछतावा नहीं है. तीन दिन की रिमांड पर भेजे गए पीयूष से पत्रकारों ने मारने का कारण पूछा तो उसका जवाब चौंकाने वाला था. पहले वह मुस्कराया और फिर बोला - "कुछ नहीं हुआ, छोड़ो जो हुआ सो हो गया यार. छोड़ दो न.. क्या करोगे कारण जानकर." बार-बार पूछने पर पीयूष ने जोर से कहा कि सबको समय आने पर अच्छे से कारण बताऊंगा. बता दें इंदौर में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी पीयूष धमनोतिया तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है. पूछताछ में जो परतें खुल रही हैं, वे रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं. 


जादू टोने से मृतक की आत्मा को बुलाने की कोशिश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने खुद स्वीकार किया है कि पनवेल के जंगलों में यूट्यूब देखकर वो मृतक की आत्मा को बुलाने की कोशिश कर रहा था. द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के चर्चित “अंकल गली” हत्याकांड में आरोपी पीयूष धामनोदिया तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है. डीसीपी कृष्णलाल चंदानी ने बताया “जो मर्डर था अंकल गली में उसमें पीयूष धामनोदिया को मुंबई से गिरफ्तार किया गया और वो तीन दिन की पुलिस रिमांड में है. वो लड़की के साथ रिलेशनशिप में था. उसके घरवाले शादी के लिये तैयार नहीं थे, जिसको लेकर विवाद हो रहा था.”


ऐसे बनाया हवस का शिकार

सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला. छात्रा ने तबीयत खराब होने की बात कहकर इनकार किया. आरोप है कि इसके बाद उसने जबरन दुष्कर्म किया. फिर हाथ-पैर बांध दिए, आंखों पर पट्टी बांध दी कहा कि “गिफ्ट देना है.” जब छात्रा ने विरोध किया, तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और सीने पर बैठकर गला दबा दिया. जब उसे लगा कि छात्रा की सांसें थम चुकी हैं, तो उसने चाकू से वार किया इतनी जोर से कि चाकू टूट गया. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी कमरे में ही रुका रहा. वह बाहर गया, फूटी कोठी इलाके से बीयर लाया और शव के पास बैठकर शराब पी. पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने मृत देह के साथ भी यौन अत्याचार किया.

पुलिस घटना स्थल की ये बताई कहानी

जांच के अनुसार कमरे के अंदर घटनाक्रम बेहद भयावह था. डीसीपी लाल चंदानी के मुताबिक “ रिलेशनशिप को ठीक करने घर गया, जिसके बाद उनमें संबंध भी बने. किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने लड़की का गला घोंट दिया.” उसके कमरे से कई रस्सियों के टुकड़े मिले हैं. डीसीपी ने कहा, “वहां कई सारे रस्सी के टुकड़े थे, जिससे प्रतीत होता है कि लड़की के हाथ-पैर बांधे गये हों.” 

रस्सी से बेड पर घोंट दिया गला

आरोप है कि गला घोंटने के बाद भी आरोपी कमरे में रुका रहा. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि उसने बाहर जाकर बीयर खरीदी और शव के पास बैठकर शराब पी. आरोपी पीयूष की मुलाकात छात्रा से 8 सितंबर 2024 को कॉलेज में हुई थी. दोस्ती बढ़ी और वह उसके घर पढ़ने आने लगी. नजदीकियां बढ़ीं तो दोनों ने शादी का मन बना लिया, लेकिन साथ रहने के दौरान उसे छात्रा के चरित्र पर शक होने लगा. 10 फरवरी को उसने छात्रा को घर बुलाया. दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोनों ने साथ खाना बनाया. इसके बाद संबंध बने, फिर बहस हुई. विवाद बढ़ने पर उसने रस्सी से बेड पर ही उसका गला घोंट दिया.

Advertisement

पापा से झूठ बोलकर आरोपी से मिलने गई थी युवती

हत्या वाले दिन छात्रा घर से यह कहकर निकली थी कि आधार कार्ड में सुधार करवाना है. पिता ने उसे कलेक्ट्रेट के पास छोड़ा. बाद में उसने छोटी बहन को फोन कर बताया कि वह क्लासमेट पीयूष के साथ जन्मदिन पार्टी में जा रही है और 11 बजे तक लौट आएगी. लेकिन रात 11 बजे उसके मोबाइल से मैसेज आया, “पापा को बोल देना, वो घर नहीं आएगी. इसके बाद मोबाइल बंद हो गया.

हत्या कर चला गया मुंबई

जांच में सामने आया कि आरोपी ने दोनों के 11 आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज ग्रुप में शेयर किए. वही वीडियो लड़की के व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड किए गए और उसके मोबाइल में सेव नंबरों पर भेजे गए. हत्या के बाद आरोपी उसी रात पनवेल, मुंबई चला गया. डीसीपी कृष्ण लाल चंदानी ने बताया “उसी दिन रात को फिर पनवेल मुंबई चला गया, होटल में रुका, फिर अगले दिन मेट्रो में घूमता रहा. इस दौरान उसने लड़की का मोबाइल तोड़ दिया. हमने मुंबई पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया.”

Advertisement

दूसरे लड़कों से बात करने पर हैवान बना आरोपी

सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ, जब पुलिस पनवेल पहुंची. “जब पुलिस पनवेल गई, तो ऐसी जगह मिली जहां इसने तंत्र क्रिया करने की कोशिश की. ऐसा लगा कि घटना के बाद ये मानसिक रूप से परेशान हो गया था और लड़की की आत्मा से बात करने की कोशिश कर रहा था. पूछताछ में आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है. डीसीपी के अनुसार, “युवक ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और से भी बात करती थी किसी ऐप से, जिसकी वजह से ये घटना हुई. मुख्य कारणों में शादी का दबाव था. बाद में लड़की से इश्यु हुए क्योंकि वो कुछ और लोगों से भी बात करती थी, जिससे आरोपी इनसिक्योर हो रहा था.”

पुलिस का मानना है कि आरोपी के बदलते बयान जांच को भटकाने की कोशिश भी हो सकते हैं. द्वारकापुरी पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल डेटा, फॉरेंसिक रिपोर्ट और कमरे से मिले सबूतों के आधार पर केस मजबूत कर रही है. आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया है और पूछताछ जारी है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sahil Delhi Road Horror: कैसे गई साहिल की जान, सामने 'सबूत'! | Sahil Dhaneshra Death | NDTV India
Topics mentioned in this article