2 लाख लोगों के लिए खुशखबरी: अर्जुन बड़ोद और रालामंडल फ्लाईओवर शुरू, 80 करोड़ में बने  

MP Infrastructure Project: अर्जुन बड़ोद ब्रिज और रालामंडल ब्रिज का निर्माण 40-40 करोड़ में हो रहा है. पहले इन दोनों ब्रिज का काम पूरा होने की डेडलाइन जनवरी 2023 थी, जिसे बाद में बढ़ाकर जून 2026 कर दिया गया था. दोनों फ्लाईओवर को फिलहाल एक हफ्ते के ट्रायल के लिए शुरू किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Indore dewas bypass arjun barod ralamandal flyover inauguration traffic relief

Indore Dewas Traffic Relief: इंदौर देवास बाईपास से हर दिन गुजरने वाले 68 हजार वाहनों और करीब 2 लाख लोगों के लिए एक राहत की खबर है. लगभग 4 साल बाद 80 करोड़ की लागत से बना अर्जुन बड़ोद और रालामंडल फ्लाईओवर लोगों के लिए खोल दिया गया है. 11 मई 2060 को ट्रायल के बाद मंगलवार 12 मई को इसका औपचारिक लोकार्पण किया गया. 

इंदौर से देवास की दूरी 35 किमी है, ट्रैफिक होने के कारण इस दूरी को तय करने में अभी 2 घंटे से भी अधिक समय लग रहा था. लेकिन, फ्लाईओवर के शुरू होने से अब लोगों को बड़ी राहत मिली है. हालांकि, अर्जुन बड़ोद और रालामंडल फ्लाईओवर को फिलहाल एक हफ्ते के ट्रायल के लिए शुरू किया गया है. इसके बाद डामर की टॉप लेयर बिछाने के लिए ट्रैफिक को दोबारा डायवर्ट किया जाएगा.

कूनो नेशनल पार्क से आई दिल दुखाने वाली खबर, मादा चीता KGP-12 के 4 शावकों की मौत

40-40 करोड़ की लागत से बन रहे दोनों 

अर्जुन बड़ोद ब्रिज और रालामंडल ब्रिज का निर्माण 40-40 करोड़ में हो रहा है. पहले इन दोनों ब्रिज का काम पूरा होने की डेडलाइन जनवरी 2023 थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 17 जुलाई 2024 कर दिया, लेकिन काम पूरा नहीं होने पर इसे बढ़ाकर जून 2026 कर दिया गया था.    

'₹5500 देकर मैंने 21 मिनट में बनवाया ड्राइविंग लाइसेंस, 1 दिन में 2 बार फेल, घूस देते ही हो गया पास' 

Advertisement

साल 2025 में हुई थी तीन लोगों की मौत 

इसके पहले इस रूट पर फ्लाईओवर का काम चलने की वजह से पूरा ट्रैफिक सर्विस रोड पर चलता था. सड़क की हालत खराब होने से शाम के समय लंबा जाम लग जाता था. जून 2025 में इसी रूट पर 36 घंटे तक जाम लगा रहा था, जिसमें तीन लोगों की मौत भी हो गई थी. 

मुंह पर टेप, हाथ-पैर बंधे, 7 दिन सड़ी लाश, राजस्थान के वीरू को MP की प्रेमिका ने क्यों मरवाया?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Suvendu Action | NEET Paper Leak | NEET से लेकर बंगाल में एक्शन तक सब कुछ! | BJP