जंगल में चल रही अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़, लाखों का माल नष्ट; ग्वालियर में आबकारी विभाग की कार्रवाई

ग्वालियर के भितरवार क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5400 किलो लाहन और एक भट्टी बरामद की. करीब 5.40 लाख रुपये का माल नष्ट किया गया. 4 मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और अभियान लगातार जारी है. पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जंगल में अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़, लाखों का माल नष्ट

Illegal Liquor Raid Gwalior: ग्वालियर जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये का लाहन (कच्चा माल) जब्त किया है. भितरवार क्षेत्र में जंगलों के अंदर छिपाकर बनाई जा रही अवैध शराब की भट्ठियों पर छापा मारकर विभाग ने 5400 किलोग्राम गुड़ लाहन बरामद किया. इस दौरान मौके से एक लोहे की भट्टी भी मिली, जिसे कार्रवाई के तहत नष्ट कर दिया गया. जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में 4 प्रकरण दर्ज किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

जंगल में चल रही थी अवैध शराब की भट्टी

आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर भितरवार वृत्त के चीनोर क्षेत्र के चमेली का चक, दुबहा-दुबही और लाल डांडा इलाके में छापेमारी की. यहां जंगल के अंदर टंकियों और जमीन में गड्ढों में बड़ी मात्रा में लाहन छिपाकर रखा गया था, जिसका उपयोग अवैध शराब बनाने के लिए किया जा रहा था.

Illegal Liquor Raid: जंगल में मिली टंकी

5400 किलो लाहन और भट्टी बरामद

कार्रवाई के दौरान टीम को प्लास्टिक की टंकियों और गड्ढों से करीब 5400 किलोग्राम गुड़ लाहन मिला. अधिकारियों ने मौके पर ही इसके नमूने लिए और बाकी सामग्री को फैलाकर नष्ट कर दिया. इसके अलावा एक लोहे की भट्टी भी बरामद हुई, जिससे शराब तैयार की जाती थी.

लगभग 5.40 लाख रुपये का नुकसान

आबकारी विभाग के अनुसार, नष्ट किए गए लाहन और जब्त भट्टी की कुल कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है. इस कार्रवाई से अवैध कारोबार करने वालों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है.

Advertisement

चार मामले दर्ज, जांच जारी

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 4 प्रकरण दर्ज किए गए हैं. फिलहाल टीम आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है.

लगातार चल रहा अभियान

जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अवैध शराब के नेटवर्क को खत्म किया जा सके.

Advertisement

सख्ती जारी, अवैध कारोबार पर निगरानी

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है. ग्रामीण और जंगल क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि इस तरह की गतिविधियों को समय रहते रोककर कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा केस: भोपाल में CBI बनाएगी कंट्रोल रूम, HC से गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द होने के बाद जांच तेज

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ : BJP विधायक रामकुमार टोप्पो पर केस दर्ज; नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

यह भी पढ़ें : तीन फीट लंबी पूंछ... गजब का रंग; छत्तीसगढ़ के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल मालाबार गिलहरी, देखिए तस्वीर

यह भी पढ़ें : कोर्ट परिसर में फिर बवाल: सिंगरौली में 30 से ज्यादा लोगों ने वकीलों पर हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Advertisement
Featured Video Of The Day
BREAKING NEWS: Delhi के Rajendra Nagar में एक ही घरसे दो महिलाओं के शव मिलने से हड़कंप!