अगर जांच तेज, सबूत मजबूत और पुलिस-प्रॉसिक्यूशन के बीच बेहतर तालमेल हो तो बहुत कम समय में इंसाफ मिल सकता है. दिल्ली पुलिस ने चोरी की एक घटना में मात्र 10 दिन में कोर्ट से सजा दिलवा कर इसे साबित किया है. मामला पालम का है, जहां चोरी की घटना के मात्र 4 घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था.