3 अप्रैल को उज्जैन पहुंचेगा गुरकीरत सिंह का पार्थिव शरीर; कनाडा में हुई थी हत्या, सरकार से मांगी थी मदद

Gurkirat Singh Last Rites Ujjain: कनाडा में हत्या के शिकार गुरकीरत सिंह की पार्थिव देह 3 अप्रैल को उज्जैन पहुंचेगी. दोपहर 3 बजे चक्रतीर्थ पर अंतिम संस्कार होगा. जानिए कनाडा से उज्जैन तक कैसे पहुंचेगा शरीर.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
कनाडा में हत्या के शिकार गुरकीरत सिंह

Gurkirat Singh Funeral Ujjain: कनाडा में 14 मार्च को नृशंस हत्या का शिकार हुए उज्जैन निवासी युवक गुरकीरत सिंह की पार्थिव देह लगभग 20 दिन बाद शुक्रवार को उनके गृह नगर उज्जैन पहुंचेगी. केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों के बाद शव को भारत लाया जा रहा है. पार्थिव देह देर रात अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेगी, जहां आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा. इसके बाद एम्बुलेंस से उज्जैन लाया जाएगा और दोपहर में चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा. पूरे शहर में इस दुखद घटना को लेकर शोक का माहौल है.

20 दिन बाद वापस आएगा बेटा

जानकारी के अनुसार, गुरकीरत सिंह की 14 मार्च को कनाडा में हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद से ही उनका परिवार गहरे सदमे में था. कानूनी और कूटनीतिक प्रक्रियाओं के कारण शव को भारत लाने में समय लगा. सरकार के लगातार हस्तक्षेप और प्रयासों के बाद अब आखिरकार उनकी पार्थिव देह स्वदेश लाई जा रही है.

वैंकूवर से दिल्ली, फिर अहमदाबाद उसके बाद उज्जैन

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरकीरत सिंह की पार्थिव देह वैंकूवर से दिल्ली होते हुए 2 अप्रैल की रात करीब 9 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेगी. वहां कस्टम क्लियरेंस और अन्य दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी. प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. इसके बाद एम्बुलेंस के जरिए उसे उज्जैन लाया जाएगा.

पार्श्वनाथ सिटी स्थित घर पहुंचेगा शव

अहमदाबाद से उज्जैन पहुंचने के बाद पार्थिव देह को शहर के पार्श्वनाथ सिटी स्थित निवास पर लाया जाएगा. यहां परिवारजन, रिश्तेदार और समाजजन अंतिम दर्शन करेंगे और अरदास की जाएगी. इसके बाद पुलिस प्रशासन की व्यवस्था और सुरक्षा में सम्मानपूर्ण अंतिम यात्रा निकाली जाएगी.

Advertisement

चक्रतीर्थ पर होगा अंतिम संस्कार

परिवारजनों के अनुसार, गुरकीरत सिंह का दोपहर 3 बजे चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम यात्रा पार्श्वनाथ सिटी से शुरू होकर देवास रोड, संजीवनी हॉस्पिटल चौराहा, सुख सागर गुरुद्वारा साहिब (फ्रीगंज) में अरदास, टावर चौक, चामुंडा माता मंदिर, आगर रोड, मंगलनाथ मार्ग और पीपलीनाका रोड होते हुए चक्रतीर्थ पहुंचेगी. मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाजजन अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

ऐसे हुई थी दर्दनाक घटना

बताया गया है कि गुरकीरत सिंह के पिता गुरजीत सिंह मनोचा फूड इंडस्ट्री में कार्यरत हैं. गुरकीरत पढ़ाई के लिए कनाडा के Fort Saint John, British Columbia स्थित Northern Lights College गया था. 14 मार्च को वहां कुछ युवकों ने उसकी नृशंस हत्या कर दी थी. इस घटना ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे समाज को झकझोर दिया.

Advertisement

सीएम और सांसद ने जताया था शोक

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद अनिल फिरोजिया मनोचा परिवार के घर पहुंचे थे और शोक संवेदना व्यक्त की थी. परिजनों ने शव को भारत लाने में करीब 50 लाख रुपये खर्च होने की बात कहते हुए मदद की गुहार लगाई थी. शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सहायता से शव को स्वदेश लाने की प्रक्रिया पूरी हो सकी. परिवार ने मुख्यमंत्री, सांसद और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है.

शहर में शोक की लहर

20 दिन बाद बेटे के लौटने की खबर ने एक ओर जहां परिवार को अंतिम संस्कार का अवसर दिया है, वहीं उज्जैन शहर में गम और संवेदना का माहौल बना हुआ है. लोग बड़ी संख्या में अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत गुरकीरत सिंह को श्रद्धांजलि देने की तैयारी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : कनाडा में होगा उज्जैन के गुरकीरत सिंह का अंतिम संस्कार; परिजनों ने CM से मांगी वीजा और खर्च में मदद

यह भी पढ़ें : सहकारी बैंक घोटाला: MP के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा, अपील के लिए मिली जमानत

Advertisement

यह भी पढ़ें : धुरंधर टेपा सम्मेलन; उज्जैन में राकेश बेदी बने ‘मुख्य टेपा', हंसी और व्यंग्य के महाकुंभ में ठहाकों की गूंज

यह भी पढ़ें : उज्जैन में केमिकल फैक्ट्री के 30 कर्मचारी हुए बहरेपन के शिकार, कलेक्टर से लेकर CM तक शिकायत, ये है मांग

Advertisement
Featured Video Of The Day
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में फूट-फूटकर क्यों रोने लगे कांग्रेस विधायक, देखें VIDEO