Chhattisgarh Crime Drunk Driving Case: छत्तीसगढ़ में कोरबा सिटी कोतवाली थाना (City Kotwali Thana Korba) क्षेत्र के इतवारी बाज़ार (Itwari Bazaar Incident) में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर के बेटे संदीप कंवर (Sandeep Kanwar) ने कथित तौर पर नशे (Drunk Driving Case) की हालत में कार दुकान में घुसा दी. तेज रफ्तार कार सीधे दुकान से टकराई, जिससे अंदर रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के वक्त दुकानदार ने भागकर अपनी जान बचाई.
Drunk Driving Case: शिकायत की कॉपी
“पूर्व विधायक रामपुर” लिखी कार से आया था आरोपी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संदीप कंवर जिस कार से आया था, उस पर “पूर्व विधायक रामपुर” लिखा हुआ था. लोगों का कहना है कि कार अनियंत्रित होकर सीधे दुकान से जा टकराई. इसके बाद जब स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई तो संदीप कंवर भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा.
विवाद बढ़ा, मारपीट तक पहुंचा मामला
दुकान में टक्कर मारने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने जब विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया. आरोप है कि संदीप कंवर ने अपने साथ मौजूद लोगों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी. इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में इधर‑उधर भागने लगे. स्थानीय लोगों का कहना है कि संदीप कंवर शराब के नशे में अराजकता फैलाने के लिए पहले भी कई बार चर्चाओं में रहा है.
पुलिस ने थाने ले जाकर पूछताछ की, लेकिन थाने में भी किया हंगामा
सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप कंवर को थाने ले गई. हालांकि थाने में भी उसने हंगामा जारी रखा और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करता रहा. बताया जाता है कि थोड़ी देर बाद उसके साथ आए कुछ लोग थाने पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसे कार में लेकर चले गए.
“जो करना है कर लो…”
पीड़ित पक्ष का कहना है कि संदीप कंवर बार-बार अपने पिता के प्रभाव का धौंस दिखाते हुए कह रहा था कि “जो करना है कर लो.”गौर करने वाली बात यह है कि जिस दुकान को टक्कर लगी, उस परिवार की बेटी पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर कार्यरत है.
स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पूरे बाजार में आक्रोश फैल गया है. व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि संदीप कंवर का यह पहला मामला नहीं है; इससे पहले भी वह शराब के नशे में हंगामा कर चुका है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की बात कह रही है.
यह भी पढ़ें : MP में कमर्शियल गैस संकट; होटल-रेस्टोरेंट की हालत खराब, सरकार ने कहा कमी नहीं
यह भी पढ़ें : PM Kisan Yojana: 13 मार्च को पीएम किसान की 22वीं किस्त; करोड़ों अन्नदाताओं को दो-दो हजार, ऐसे चेक करें लिस्ट
यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: 13 मार्च को लाडली बहना की 34वीं किस्त; CM मोहन भितरवार से देंगे करोड़ों रुपये की सौगात
यह भी पढ़ें : Singrauli Crime News: सिंगरौली में नाबालिग की हत्या पर बवाल, भीड़ ने स्कॉर्पियो जलाई














