Project Cheetah: भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 53, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला चीता ने दिया 5 शावकों को जन्म

Cheetah in Kuno: कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी आई है. नामीबिया की मादा चीता ज्वाला ने 5 शावकों को जन्म दिया है और वह दूसरी बार मां बन गई है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसकी जानकारी साझा की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Cheetah Project in India: मध्य प्रदेश में श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में जब से चीतों को बसाने के लिए प्रोजेक्ट शुरू किया गया है, तब से लगातार चीतों की संख्या बढ़ रही है. भारत में स्वदेशी नन्हे चीता शावक जन्म ले रहे हैं. हाल ही में अफ्रीकी शहर वोत्सवाना से भी 9 चीते लाए गए थे. कूनो से अब एक बार फिर से खुशखबरी सामने आई है.

कूनो में नामीबिया की मादा चीता ज्वाला दूसरी बार मां बन गई है. इस बार उसने 5 शावकों को जन्म दिया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने X अकाउंट पर मादा चीता और शावकों का वीडियो साझा किया है. साथ ही कूनो नेशनल पार्क के अफसरों को बधाई दी है.

13 भारतीय पीढ़ी के चीते

मादा चीता ज्वाला और उसके हाल ही में जन्मे 5 शावक स्वस्थ हैं. कूनो प्रबंधन की टीम और डॉक्टर उसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं. इससे पहले फरवरी महीने में  कूनो में ही मादा चीता आशा ने 5 शावकों और गामिनी ने 3 शावकों को जन् दिया था. इससे भारतीय चीतों की नई पीढ़ी बढ़ने लगी थी. आशा गामिनी और अब ज्वाला के शावकों को मिला कर 13 शावकों ने जन्म लिया है.

Advertisement

अब 53 हुई चीतों की संख्या

भारत में अब चीतों की संख्या 53 हो गई. इसमें श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में नन्हे और व्ययस्क चीतो की संख्या 50 है. वहीं, 3 चीते मंदसौर के गांधी सागर में आजादी की रफ्तार भर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Featured Video Of The Day
पत्नी ने प्रेमी देवर संग पति को उतारा मौत के घाट, लाश के बगल में सोकर करती रही नाटक