Indian Railway News: रेलवे सुरक्षा बल और आबकारी विभाग दुर्ग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस के एसी कोच में तैनात अटेंडेंट को यात्रियों को विदेशी शराब और बियर की अवैध सप्लाई करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
आरोपी अटेंडेंट यात्रियों को उनकी मांग के हिसाब से बियर, व्हिस्की, रम और कई तरह के ब्रांड गुप्त रूप से सप्लाई कर रहा था और इसे अपने बैग के अंदर छुपाकर ले जा रहा था.
आरपीएफ मिली थी ये सूचना
आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें एक सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस के एसी कोच में अटेंडेंट की ओर से बड़ी मात्रा में शराब ले जाया जा रहा है. साथ ही यह भी सूचना मिली थी कि यात्रियों को मांग के आधार पर शराब और बियर उपलब्ध कराया जा रहा है.
छापे में आरोपी से मिला इतना शराब
सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दुर्ग ने तुरंत आबकारी विभाग दुर्ग से समन्वय स्थापित किया और दोनों विभागों की संयुक्त टीम गठित की गई. जब ट्रेन दुर्ग स्टेशन पहुंची, तो टीम ने एसी कोच बी-7 में कार्यरत अटेंडेंट रीमन दास के सामानों की तलाशी ली. इस दौरान उसके बैग से 12.236 बल्क लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे बैग के अंदर छुपाया गया था.
यह भी पढ़ेंः- Cyber Fraud: बीएसए बनकर ट्रांसफर के नाम पर गुरुओं को लगाया करोड़ों का चूना, साइबर गैंग ऐसे वारदात को देते थे अंजाम
जब्त की गई शराब में 3 फुल बोतल व्हिस्की, 1 फुल बोतल वोडका, 2 क्वार्टर व्हिस्की और 18 कैन बियर शामिल हैं. इनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 4,140 रुपये बताई गई है. पूछताछ के दौरान आरोपी अटेंडेंट रीमन दास इस शराब के जखीरे के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या परमिट पेश नहीं कर सका, जिसके बाद शराब को जब्त कर लिया गया.
यह भी पढ़ेंः- Adi Kailash Yatra: बिना ILP के आदि कैलाश पहुंचे यात्री, ये तो देश की सुरक्षा से खिलवाड़ है?
इस संबंध में आरपीएफ के प्रभारी राजीव सिन्हा ने बताया कि आरोपी अटेंडर दुर्ग के दीपक नगर क्षेत्र का रहने वाला है और लगभग 4-5 माह पहले ट्रेन में अटेंडर का काम शुरू किया था. आरपीएफ और आबकारी विभाग की टीम ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार में लेने के साथ ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई.
यह भी पढ़ेंः- Haridwar में बड़ा हादसा टला: सप्तऋषि क्षेत्र में अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ने से 21 श्रद्धालु फंसे, सफल रेस्क्यू














