दुबई में फंसे इंदौर के दिग्गजों की घर वापसी; यूएई सरकार ने भेजी विशेष फ्लाइट, पूर्व MLA समेत ये हस्तियां लौटीं

Iran War: ईरान एयरस्पेस बंद होने के बाद दुबई में फंसे इंदौर के यात्रियों की वापसी शुरू. UAE ने स्पेशल फ्लाइट EK 506 भेजी, सभी यात्री अब मुंबई होकर इंदौर लौट रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दुबई में फंसे इंदौर के दिग्गजों की घर वापसी; यूएई सरकार ने भेजी विशेष फ्लाइट, पूर्व MLA समेत ये हस्तियां लौटीं

Indian passengers return to Dubai: ईरान द्वारा अपना एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद दुबई एयरपोर्ट पर अचानक अफरा‑तफरी मच गई. कई उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिसके कारण इंदौर की कई जानी‑मानी हस्तियां दुबई में ही फंस गईं. ये सभी लोग कई घंटों से भारत लौटने का इंतजार कर रहे थे. हालांकि अब यात्रियों के लिए अच्छी खबर है कि यूएई सरकार ने फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एमिरेट्स की स्पेशल फ्लाइट EK‑506 की व्यवस्था कर दी है, जो दुबई से उड़ान भर चुकी है और जल्द ही मुंबई लैंड करेगी. इसके बाद यात्री इंदौर रवाना होंगे.

कौन‑कौन थे फंसे हुए?

दुबई में फंसे लोगों की सूची लंबी है, जिसमें राजनीति और व्यापार जगत के कई बड़े नाम शामिल रहे. इनमें पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, पूर्व पुलिस अधिकारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रवीण कक्कड़, बिजनेसमैन मनीष शाहरा, मनीष अग्रवाल, उद्योगपति पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी, उत्पल गोयल और आदित्य शर्मा सभी शामिल हैं.

“हम पूरी तरह सुरक्षित हैं”

दुबई एयरपोर्ट पर फंसे रहने के दौरान संजय शुक्ला ने इंदौर में अपने परिचितों और समर्थकों से वीडियो कॉल पर बात की. उन्होंने कहा “घबराने की बात नहीं है, हम सभी सुरक्षित हैं. फ्लाइट्स कैंसिल होने से देरी हुई है, लेकिन अब विशेष विमान के जरिए हमारी वापसी हो रही है.”

इंदौर लौटने से पहले सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इंदौर आने से पहले संजय शुक्ला ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “बाबा महाकाल की कृपा और सभी की शुभकामनाओं से हम जल्द ही इंदौर लौटने वाले हैं. हमने दुबई से मुंबई के लिए उड़ान भर ली है और विमान सफलतापूर्वक टेक‑ऑफ कर चुका है.”इसके साथ उन्होंने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया.

Advertisement

तनाव कैसे बढ़ा?

इजरायल‑अमेरिका के हमले में ईरान के शीर्ष धार्मिक नेता की मौत के बाद ईरान ने कई देशों पर मिसाइल हमले शुरू कर दिए. दुबई, बहरीन और कुवैत समेत कई देशों को निशाना बनाया गया. इससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और उड़ान संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया.

दुबई व अबू धाबी एयरपोर्ट पर संचालन फिर शुरू

कुछ दिनों के व्यवधान के बाद दुबई और अबू धाबी एयरपोर्ट पर उड़ानें फिर शुरू हो गई हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि केवल एयरलाइन द्वारा पुष्टि मिलने के बाद ही एयरपोर्ट पहुंचे.

Advertisement

एयर इंडिया ने भी चलाई विशेष उड़ान

भारत की राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने भी विशेष ऑपरेशन के तहत दुबई में फंसे 149 भारतीय यात्रियों को वापस लाने के लिए फ्लाइट AI‑916D चलाई. यह विमान भारतीय समयानुसार सुबह 10:58 बजे दिल्ली में उतरा. एयर इंडिया ने बताया कि ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर और टीमें लगातार काम कर रही हैं. भारतीय अधिकारियों और दुबई प्रशासन ने पूरा सहयोग दिया. यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.

यह भी पढ़ें : Holi 2026: होली पर रायपुर के अम्बेडकर अस्पताल में मिलेगी 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, मेडिकल स्टाफ अलर्ट

Advertisement

यह भी पढ़ें : Paan Farming: पान की विलुप्त होती खेती को बचाने की पहल; छुईखदान में शोध केंद्र शुरू, शेडनेट पर 50% अनुदान

यह भी पढ़ें : भोपाल के करोंद चौराहे पर विवाद, दिव्यांग और बस कर्मियों के बीच मारपीट, सड़क जाम

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के हमले में 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत | Trump | America | Netanyahu | Khamenei