Scam: मैहर की स्कूलों में 3.72 करोड़ का फर्जीवाड़ा; जांच के लिए दो नई कमेटी बनीं, चपरासी निलंबित

NDTV की खबर के बाद मैहर जिले में हड़कंप मचा हुआ है मैहर कलेक्टर रानी बाटड के आदेश पर गठित जांच समिति की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. अनुविभागीय अधिकारी रामनगर की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की गई थी. समिति ने प्राथमिक जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Scam: मैहर की स्कूलों में 3.72 करोड़ का फर्जीवाड़ा; जांच के लिए दो नई कमेटी बनीं, चपरासी निलंबित

Corruption in MP: मध्य प्रदेश में मैहर (Maihar) जिले के रामनगर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक एवं हाईस्कूलों में लघु निर्माण कार्य, सायकल स्टैंड तथा पार्किंग शेड निर्माण के नाम पर हुए 3.72 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े के मामले में जांच के लिए दो और कमेटी बना दी गई हैं. एक कमेटी ऑडिट करेगी और दूसरी तकनीकी साक्ष्य एकत्र करेगी. कमेटी की रिपोर्ट के बाद बड़ी कार्यवाई हो सकती है. वही रामनगर एसडीएम की रिपोर्ट के बाद ठेकेदार और प्रचार्यों के बीच की मुख्य कड़ी चपरासी को निलंबित कर दिया गया है.

Corruption in MP: मैहर के स्कूलों में फर्जीवाड़ा

NDTV की खबर का असर

NDTV की खबर के बाद मैहर जिले में हड़कंप मचा हुआ है मैहर कलेक्टर रानी बाटड के आदेश पर गठित जांच समिति की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. अनुविभागीय अधिकारी रामनगर की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की गई थी. समिति ने प्राथमिक जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.

जांच में पाया गया कि सांदीपनी शासकीय उमावि रामनगर में पदस्थ भृत्य विनोद कुमार पटेल कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामनगर में देयक तैयार करने तथा उन्हें कोषालय में प्रस्तुत करने से संबंधित दायित्व का निर्वहन कर रहे थे.

जांच प्रतिवेदन के अनुसार भृत्य पटेल द्वारा प्राचार्यों से कथित रूप से कूटरचित देयकों एवं स्वीकृति आदेशों पर हस्ताक्षर कराए गए तथा उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर कोषालय में देयक प्रस्तुत किए गए. समिति ने इस कृत्य को शासन के प्रति संदिग्ध निष्ठा का मामला माना है.

Corruption in MP: चपरासी सस्पेंड

ये एक्शन हुआ

प्रशासन ने इसे मप्र सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन मानते हुए मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए विनोद कुमार पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

Advertisement

Corruption in MP: आदेश की कॉपी

विभाग में खलबली

नियम विरुद्ध भुगतान के मामले में अब तक तीन लोगों को निलंबित किया जा चुका है. हाई स्कूल सुलखमा के प्राचार्य रामलाल साकेत को निलंबित किया गया. निलंबन के पश्चात अन्य स्कूलों का खेल भी उजागर हुआ जिसके बाद बीईओ रामनगर को भी निलंबित करने का आदेश जारी हुआ.

यह भी पढ़ें : शिक्षा विभाग में 3.72 करोड़ के घोटाले से मची खलबली, स्कूल निर्माण के नाम पर ऐसे हुआ करोड़ों का खेला

Advertisement

यह भी पढ़ें : Superstition: जादू-टोने के शक में बेगुनाह महिला की मौत; अंधविश्वास के चलते कर दिया दोस्त की मां का मर्डर

यह भी पढ़ें : Morena Mining Mafia: बाहुबली खनन माफियाओं के खिलाफ टास्क फोर्स का एक्शन; हजारों ट्रॉली रेत पर हुई कार्रवाई

यह भी पढ़ें : Bhopal Rape Case: 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला; कोर्ट में हंगामा, वकीलों ने कर दी आरोपी की पिटाई

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | Prasoon Joshi की दिल छू लेने वाली शाम: "चलो हंसी को रिवाज कर ले"