स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का जलवा, 141 वीरता पदकों के साथ देश में सबसे आगे; IPS कोटवानी को राष्ट्रपति पदक

स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 141 वीरता पदकों की घोषणा की है, जो देश में सबसे ज्यादा हैं. IPS एमएल कोटवानी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा, जबकि कई अधिकारियों को वीरता और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा घोषित पुलिस पदकों की सूची में छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बार फिर अपनी बहादुरी और उत्कृष्ट सेवाओं का दम दिखाया है. इस बार सबसे अधिक 141 वीरता पदक छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों और जवानों को मिलेंगे, जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इसके अलावा विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए भी कई पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा. माना जा रहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा किए गए साहसिक अभियानों और देश को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का भी इस सम्मान में बड़ा योगदान रहा है.

गृह मंत्रालय ने किया पदकों का ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर वीरता पदक, विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवाओं के पदकों की घोषणा की है. देशभर के पुलिस अधिकारियों और जवानों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया. इस सूची में छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन सबसे उल्लेखनीय रहा.

141 वीरता पदक छत्तीसगढ़ के नाम

इस वर्ष सबसे अधिक 141 वीरता पदक छत्तीसगढ़ पुलिस के हिस्से में आए हैं. यह उपलब्धि दर्शाती है कि राज्य के पुलिस अधिकारियों और जवानों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य किया. विशेष रूप से नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा अभियानों के दौरान दिखाए गए साहस और समर्पण को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा है.

IPS अधिकारियों को मिला वीरता सम्मान

वीरता पदक पाने वालों में IPS अधिकारी पी. सुंदरराज, इंदिरा कल्याण एलेसेला, स्मृति राजनाला, संदीप पटेल और रॉबिंसन गुरिया के नाम शामिल हैं. इन अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण अभियानों का नेतृत्व किया और कठिन परिस्थितियों में प्रभावी भूमिका निभाई.

Advertisement

IPS एमएल कोटवानी को राष्ट्रपति पदक

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का प्रतिष्ठित पदक IPS अधिकारी एमएल कोटवानी को प्रदान किया जाएगा. यह सम्मान पुलिस सेवा में उनके लंबे अनुभव, उत्कृष्ट कार्यशैली और उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए दिया है. पुलिस विभाग में इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.

10 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक

छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक देने की घोषणा की है. इनमें ओपी शर्मा, अर्चना झा, दीपमाला कश्यप और गायत्री सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं. इन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है.

Advertisement

नक्सल मोर्चे पर उपलब्धियों का मिला सम्मान

पुलिस महकमे में यह माना जा रहा है कि हाल के वर्षों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए गए अभियानों और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों का परिणाम इन सम्मानों के रूप में सामने आया है. छत्तीसगढ़ पुलिस ने लगातार नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है, जिसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर हुई है. 

Featured Video Of The Day
सुखबीर सिंह बादल अस्पताल से डिस्चार्ज, बार-बार क्यों हो रहे उन पर हमले?

Topics mentioned in this article
Police Gallantry Award
Independence Day Celebration
President Medal IPS
Chhattisgarh Police News
Naxal Operation Success