Iran Israel War: ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष (Iran Israel War) के बीच पश्चिम एशिया में फंसे (West Asia Crisis) छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मदद के लिए राज्य सरकार (Chhattisgarh Government) सक्रिय हो गई है. विदेश स्थित निवासियों (Stranded Indian Citizens) के लिए तत्काल सहायता उपलब्ध (Chhattisgarh Government Helpline) करने के उद्देश्य से दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन (Chhattisgarh Bhavan Delhi) में कंट्रोल रूम (Control Room) स्थापित किया गया है, साथ ही एक नोडल अधिकारी (Nodal Officer) की भी नियुक्ति की गई है.
Iran Israel War: छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश
नोडल अधिकारी नियुक्त, आधिकारिक आदेश जारी
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि लेखा अजगल्ले को इस कंट्रोल रूम के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. आदेश के अनुसार पश्चिम एशिया के मौजूदा तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि संकट की स्थिति में राज्य के नागरिकों को समन्वित एवं त्वरित सहायता मिल सके. यह आधिकारिक आदेश 10 मार्च 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी किया गया, जिस पर उप सचिव अंशिका ऋचि पाण्डेय के डिजिटल हस्ताक्षर हैं.
पश्चिम एशिया के हालात पर राज्य सरकार की सतत निगरानी
सरकारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार पश्चिम एशिया में लगातार बिगड़ रहे हालातों पर नज़र बनाए हुए है. यदि वहाँ मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो सरकार आवश्यक मदद और समन्वय उपलब्ध कराएगी. सरकार ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आपात स्थिति में तत्काल सहायता सुनिश्चित की जाएगी.
फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
कंट्रोल रूम के साथ सरकार ने संपर्क हेतु तीन नंबर जारी किए हैं.
- मोबाइल (नोडल अधिकारी लेखा अजगल्ले): 8349840582
- छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली फोन: 011‑46156000
- फैक्स (आवासीय आयुक्त कार्यालय): 011‑46156030
सरकार ने कहा है कि किसी भी परेशानी, जानकारी या सहायता की आवश्यकता होने पर नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.
मुख्यमंत्री का आश्वासन; हर संभव मदद की जाएगी
ईरान-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री साय ने बयान दिया था कि विदेशों में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों को सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी. कंट्रोल रूम की स्थापना और नोडल अधिकारी की नियुक्ति इसी दिशा में उठाया गया कदम है, ताकि मदद में किसी प्रकार की देरी न हो.
विदेश मंत्रालय भी हालात पर कड़ी निगरानी में
भारत का विदेश मंत्रालय भी पश्चिम एशिया में स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है. मंत्रालय के अनुसार भारतीय दूतावास और मिशन वहां मौजूद भारतीयों से नियमित संपर्क में हैं. आवश्यक दिशा‑निर्देश और एडवाइजरी लगातार जारी की जा रही है. भारतीय नागरिकों से स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है. आपात स्थिति में तुरंत दूतावास या हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई है.
स्थिति अभी सामान्य नहीं, सतर्क रहना जरूरी
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि संघर्ष अभी भी जारी है और हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं. ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहने और किसी भी असामान्य परिस्थिति में तुरंत आधिकारिक सहायता लेने की जरूरत है.
यह भी पढ़ें : दुर्ग में अवैध कब्जों पर कार्रवाई; विनायक ताम्रकार के ठिकानों पर बुलडोज़र, गांव की सरकारी जमीनों का सीमांकन
यह भी पढ़ें : Illegal Liquor: घुटकू रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में मिला 6 हजार किलो महुआ लाहन, अवैध शराब नेटवर्क पर उठे सवाल
यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: 13 मार्च को लाडली बहना की 34वीं किस्त; CM मोहन भितरवार से देंगे करोड़ों रुपये की सौगात
यह भी पढ़ें : Cabinet Decisions: किसानों को राहत; मोहन कैबिनेट ने गेहूं-उड़द पर बोनस को दी मंजूरी, ये रहे प्रमुख निर्णय














