Madhya Pradesh BJP Rajyasabha Candidates: मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल (Rajnees Agrawal) और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ (Tarun Chugh) शनिवार को नामांकन पत्र भर दिया. इस दौरान सीएम डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे. नामांकन से पहले रजनीश अग्रवाल ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता हूं, पार्टी ने मौका दिया है. विकसित भारत का सपना सच करने में पूरी ताकत से काम करूंगा. वहीं, तरुण चुग ने प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया और प्रत्याशी बनाए जाने को पार्टी का आशीर्वाद बताया.
सीएम के साथ नामांकन पत्र जमा करते रजनीश अग्रवाल.
क्या बोले सीएम
नामांकन के बाद CM डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज हमने दोनों ही राज्यसभा प्रत्याशी का नामांकन भर दिया है. इस दौरान भाजपा की सभी दिग्गज नेता मौजूद रहे. इस समय हम सभी हर्ष और उल्लास के साथ हैं. बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है. हमारा राज्य संगठन की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में आता है. हम सब ने मिलकर उनका नॉमिनेशन फॉर्म जमा करवाया है. सभी वर्गों की सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं.
नामांकन से पहले पत्नी ने उतारी आरती
राज्यसभा नामांकन दाखिल करने से पहले रजनीश अग्रवाल की पत्नी ने तिलक लगाकर आरती उतारी. वह परिवार के आशीर्वाद के साथ नामांकन के लिए रवाना हुए. राजनीतिक सफर के अहम पड़ाव से पहले घर में पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. इस दौरान उनकी पत्नी भावुक दिखीं.
18 जून को मतदान
राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नामांकन 8 जून तक लिया जाएगा, कागजों की जांच 9 जून को होगी. वहीं, 11 जून नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है. इसके बाद 18 जून को मतदान होगा.