प्राइवेट पार्ट में बोतल डाली, रेप के बाद पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला, छत्तीसगढ़ में निर्भया जैसी हैवानियत

Ambikapur Woman Rape and Murder: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक महिला के साथ निर्भया कांड जैसी हैवानियत हुई है. महिला के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई और शव फुटपाथ पर मिला. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस.

Ambikapur Crime News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक महिला के साथ निर्भया कांड जैसी हैवानियत हुई है. महिला के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई. उसका शव खून से लथपथ अवस्था में रिंग रोड पर महामाया मंदिर द्वार के पास फुटपाथ पर मिला है. सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी.

दरअसल, 3 अप्रैल की सुबह-सुबह लोगों ने महामाया मंदिर प्रवेश द्वार के पास फुटपाथ में एक अधेड़ महिला का शव लहूलुहान हालत में देखा. फिर अंबिकापुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस के आला अधिकारी सहित फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गए.  कर मामले में जुट गई है. बताया जा रहा है कि अपराधियों के द्वारा पहले उक्त महिला के साथ बलात्कार किया और उसके पश्चात उसकी हत्या कर दी थी.

पुल‍िस द्वारा जारी क‍िया गया आरोपी का फोटो.

महिला के साथ की दरिंदगी

प्राथमिक दृष्टया महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. उसके बाद महिला का गला गया, फिर पत्थर से सिर कूच कर हत्या कर दी गई. महिला का सिर इतनी वीभत्स तरीके से कूचा गया है, जिस वजह से उसकी पहचान नहीं हो पा रही है. इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में पानी की बोतल भी डाल दी.

महिला के साथ हुई इस तरह की दरिंदगी से हर कोई आक्रोश में है. स्थानीय लोग दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. पुलिस महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता लगा रही है कि महिला यहां कैसे पहुंची.

Advertisement

क्या बोले पुलिस अधिकारी

सरगुजा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का शव मिला है. महिला की हत्या की गई है. पुलिस मामले में की जांच कर रही है. इस मामले में जल्द से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- VIDEO: किसी की गर्दन दबोची, किसी का पैरा काटा, इंदौर में खूंखार कुत्ते का खतरनाक हमला

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Raghav Chaddha Join BJP: टूट गई Arvind Kejriwal की पार्टी |Bharat Ki Baat Batata Hoon