विज्ञापन

World Environment Day Slogans: प्रकृति की सजा से पहले सुधर जाओ...विश्व पर्यावरण दिवस पर ये संदेश भेजकर बढ़ाएं जागरूकता

World Environment Day Quotes: पर्यावरण दिवस पर कुछ खास संदेश और कोट्स के जरिए आप लोगों के बीच जागरूकता बढ़ा सकते हैं. यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे ही संदेश लेकर आए हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

World Environment Day Slogans: प्रकृति की सजा से पहले सुधर जाओ...विश्व पर्यावरण दिवस पर ये संदेश भेजकर बढ़ाएं जागरूकता
विश्व पर्यावरण दिवस पर जरूर शेयर करें ये संदेश-

World Environment Day 2025 Quotes: हर साल 5 जून के दिन को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कराना है. इसके लिए हर साल एक थीम तय की जाती है. साल 2025 में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम (World Environment Day 2025 Theme)  'प्लास्टिक प्रदूषण को हटाना' (Putting an End to Plastic Pollution) तय की गई है. 

World Environment Day 2025: आज है विश्व पर्यावरण दिवस, जानिए इस साल की थीम और पर्यावरण को कैसे रखें सुरक्षित

पर्यावरण दिवस पर लोग अलग-अलग कदम उठाकर अन्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं. इस खास मौके पर आप भी कुछ खास मैसेजेस और स्लोगन्स के जरिए जागरूकता फैला सकते हैं. यहां हम आपके लिए विश्व पर्यावरण दिवस के ऐसे ही कुछ चुनिंदा संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

विश्व पर्यावरण दिवस पर जरूर शेयर करें ये संदेश-

Latest and Breaking News on NDTV

हमने तो सब कुछ ले लिया कुदरत से,
अब वक्त है कुछ लौटाने का,
पेड़ लगाने, जल बचाने,
धरा को फिर से सजाने का.

Happy World Environment Day 2025

Latest and Breaking News on NDTV

अब भी समय है चेत जाओ,
हर एक कदम से हरियाली लाओ.
पेड़ लगाकर कर्ज चुकाओ,
धरती मां को फिर मुस्काओ.

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

Latest and Breaking News on NDTV

पेड़ काटे, हवा को गंदा किया,
फिर तापमान बढ़ा तो शिकवा किया.
अब भी वक्त है, संभल जाओ,
प्रकृति की सजा से पहले सुधर जाओ.

Happy World Environment Day 2025

Latest and Breaking News on NDTV  

ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से धरती को बचाएंगे,
पर्यावरण की रक्षा कर हर तरफ हरियाली फैलाएंगे,
हम हर दिन एक नया पेड़ लगाएंगे. 

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं 

Latest and Breaking News on NDTV

पेड़ लगाओ, जीवन पाओ,
शुद्ध हवा का सुख उठाओ.

Happy World Environment Day 2025

Latest and Breaking News on NDTV  

पर्यावरण हम सभी  की जान है,
इसलिए हमें इसका रखना पूरा ध्यान है,
पर्यावरण की रक्षा, धरती की सुरक्षा.

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं 

Latest and Breaking News on NDTV  

चारों तरफ हरियाली रहे,
जीवन में खुशहाली रहे, 
हर दिन लगाना है एक पेड़, 
यही अब हमारी जिम्मेदारी रहे.

Happy World Environment Day 2025

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com