विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

विराट कोहली की ये 5 बातें जो उन्हें बनाती हैं परफेक्ट पार्टनर

अब लड़कों के पास मौका है वो सभी विराट की इन 5 बातों को पढ़ें और उनके जैसा बनें, ताकि आपको भी अनुष्का जैसी लड़की मिल सके.

विराट कोहली की ये 5 बातें जो उन्हें बनाती हैं परफेक्ट पार्टनर
विराट कोहली की ये बातें उन्हें बनाती हैं परफेक्ट पार्टनर
  • जब दुनिया खिलाफ हो तब वो आपके साथ
  • हमेशा हाथ को थामे रहना
  • दुनिया के सामने प्यार का इज़हार
नई दिल्ली: विराट-अनुष्का की शादी के बाद बहुत सी लड़कियों के दिल टूट गए. अब विराट तो एक ही है. इसीलिए अब लड़कों के पास मौका है वो सभी विराट की इन 5 बातों को पढ़ें और उनके जैसा बनें, ताकि आपको भी अनुष्का जैसी लड़की मिल सके. अगर ये स्टोरी लड़कियां पढ़ रही हैं तो इन 5 बातों को नोट करें और देखें कि आपके फ्यूचर पार्टनर से सभी बातें हों.    
ये भी पढ़ें - Photos: मेहंदी से विदाई तक, विराट-अनुष्का ने पहने कीमती रत्नों से जड़े हुए कपड़े​

1. जब दुनिया खिलाफ हो तब वो आपके साथ
वर्ल्ड कप से टीम इंडिया के बाहर होने पर अनुष्का शर्मा को सोशल मीडिया पर बुहत ट्रोल किया गया था. ये वो वक्त था जब पूरी दुनिया अनुष्का के खिलाफ थी, लेकिन विराट उस वक्त भी अनुष्का के साथ थे. इस बात पर विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डाला और अनुष्का को सपोर्ट किया. 

ये भी पढ़ें - विराट-अनुष्का से धोनी-साक्षी तक, देखें क्रिकेटर्स की Wedding Photos​

2. हमेशा हाथ को थामे रहना
शादी की फोटो में भी दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए हैं. इससे पहले भी विराट एयरपोर्ट पर, बाहर घूमते वक्त हर जगह अनुष्का का हाथ थामे हुए नज़र आए हैं. 
 
virat

3. सोशल मीडिया पर भी साथ
रिलेशनशिप को लेकर सीरियस रहने वाले और अपने प्यार का हर वक्त साथ निभाने का वादा करने वाले कपल्स ही शादी से पहले भी सोशल मीडिया पर एक साथ फोटो शेयर करते हैं. विराट भी उन्हीं में से एक हैं. इन्होंने ने भी कई बार अपनी और अनुष्का की फोटोज़ शेयर की.  

4. दुनिया के सामने प्यार का इज़हार
श्रीलंका के साथ मैच के दौरान विराट कोहली ने बल्ले से अनुष्का को फ्लाइंग किस दी थी. ये फोटो आज कोई नहीं भूल पाया है. इस तरह दुनिया के सामने प्यार का इज़हार करने वाला आखिर किस लड़की को नहीं पसंद होगा. 

5. काम में सपोर्ट
अगर आपका पार्टनर आपको तरक्की करते देखना चाहे और हर कदम पर आपका साथ दे, तो इससे ज़्यादा किसी भी लड़की को और कुछ नहीं चाहिए. विराट ने अनुष्का का भी हर कदम पर साथ दिया. अनुष्का की हर फिल्म के लिए वक्त निकाला और हर बार अनुष्का के काम को सोशल मीडिया पर सराहा.

देखें वीडियो - विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रचाई शादी
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli Best Lover, Why Virat Kohli Is The Best Lover, Reason Why Virat Kohli Is The Best Lover, Best Lover Virat Kohli, Virat Anushka Wedding, Virat Kohli Anushka Sharma Wedding, Anushka Sharma Wedding, Virat Anushka Wedding Venue, Virat Kohli And Anushka Sharma Wedding News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com