Blood sugar leval control tips : डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें खानपान को लेकर बहुत एहतियात बरतनी पड़ती है. ब्लड शुगर मरीज को उन सभी चीजों से दूरी बनानी पड़ती है, जिसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है. आज हम आपको यहां पर कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपके रक्त शर्करा का लेवल बिगाड़ सकता है. शुगर के मरीज को जमीन के अंदर उगने वाली सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए. आलू, जिमीकंद, शकरकंद, स्नीटकॉर्न, मकई के सेवन से बचना चाहिए. इन सब्जियों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) बहुत हाई होता है और कार्ब्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती है.
ये तो हो गई बात न खाने वाली सब्जियों की, अब आते हैं ब्लड शुगर मरीज क्या खा सकते हैं...
डायबिटीज मरीज क्या खाएं - what should a diabetic patient eat
- हरी सब्जियां जैसे कि पालक, ब्रोकोली और गाजर में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. आप इनको सलाद के रूप में या फिर पकाकर खा सकते हैं.
- फल जैसे कि सेब नाशपाती और अंगूर में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. साबुत अनाज जैसे कि ब्राउन राइस, क्विनोआ और ओट्स में फाइबर व एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल संतुलित करने में मदद करते हैं.
- मछली जैसे कि सैल्मन, ट्यूना और मैकेरल में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो डायबिटीज मरीज के लिए रामबाण की तरह काम कर सकते हैं. वहीं, दालें जैसे कि चना, मटर और उड़द में फाइबर और प्रोटीन होते हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में आपकी मदद करते हैं.
- नट्स और बीज जैसे कि बादाम, अखरोट और चिया सीड्स में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. इसके अलावा दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक होते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं