विज्ञापन

उमस भरे मौसम में कौन सी सनस्क्रीन लगाना होता है बेस्ट? जानिए एक्सपर्ट की जरूरी टिप्स

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि उमस भरे मौसम में कौन सी सनस्क्रीन लगाना बेस्ट होता है, जिससे त्वचा पर ज्यादा चिपचिपापन भी न हो और हानिकारक यूवी किरणों से भी बची रहे.

उमस भरे मौसम में कौन सी सनस्क्रीन लगाना होता है बेस्ट? जानिए एक्सपर्ट की जरूरी टिप्स
उमस भरे मौसम में कैसे चुनें सनस्क्रीन?
Photo Credit: NDTV

मानसून के सीजन में उमस काफी ज्यादा देखने को मिलती है. इस उमस भरे मौसम में सनस्क्रीन लगाना कई लोगों के लिए चुनौती बन जाता है. पसीना, अतिरिक्त ऑयल और चिपचिपाहट के कारण अक्सर लोग सनस्क्रीन लगाना ही छोड़ देते हैं. लेकिन तेज UV किरणों से त्वचा को बचाने के लिए सनस्क्रीन रोजाना लगाना बेहद जरूरी माना जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि उमस भरे मौसम में कौन सी सनस्क्रीन लगाना बेस्ट होता है, जिससे त्वचा पर ज्यादा चिपचिपापन भी न हो और हानिकारक यूवी किरणों से भी बची रहे. इसकी जानकारी जयपुर के सीके बिरला हॉस्पिटल में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर असमा अखलाक ने दी है.

सनस्क्रीन की SPF

डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार उमस वाले मौसम में सनस्क्रीन चुनते समय केवल SPF नंबर पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है. रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए SPF 30 या उससे ज्यादा और ब्रोड-स्पेक्ट्रम प्रोटेक्शन वाला सनस्क्रीन बेहतर ऑप्शन मानी जाती है. यह त्वचा को UVA और UVB दोनों तरह की किरणों से बचाने में मदद करती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

ऑयली स्किन के लिए कैसी सनस्क्रीन चुनें?

एक्सपर्ट के अनुसार अगर आपकी त्वचा ऑयली या एक्ने वाली है, तो हल्का, नॉन कॉमेडोजेनिक और जेल या फ्लूइड बेस्ड सनस्क्रीन चुनें. ऐसे फॉर्मूले त्वचा पर भारी महसूस नहीं होते और अतिरिक्त तेल को बढ़ाने की संभावना भी कम होती है. वहीं, बहुत मोटी या क्रीमी सनस्क्रीन उमस में अनकंफर्टेबल हो सकती है.

सेंसिटिव स्किन के लिए कैसी सनस्क्रीन इस्तेमाल करें?

अगर स्किन सेंसिटिव है, तो फ्रेगरेंस-फ्री ऑप्शन चुनना बेहतर हो सकता है. वहीं, लंबे समय तक बाहर रहने, पसीना आने या स्विमिंग के दौरान वाटर रेसिस्टेंट सनस्क्रीन अधिक फायदेमंद मानी जाती है. 

कितनी मात्रा में सनस्क्रीन लगाएं?

सनस्क्रीन कितनी लगाई जाए उसकी मात्रा भी महत्वपूर्ण मानी जाती है. डॉक्टर के अनुसार चेहरे और गर्दन पर सनस्क्रीन पर्याप्त मात्रा में लगाएं और बाहर रहने पर लगभग हर दो घंटे में दोबारा लगाएं. इसके अलावा बहुत पसीना आने या चेहरा धोने के बाद इसे फिर से लगाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: मानसून में स्किन के लिए विटामिन ई कैप्सूल कैसे इस्तेमाल करें? एक्सपर्ट से जानिए सही तरीका

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: राखी के त्योहार पर चाहिए ग्लोइंग फेस? अपनाएं ये 3 घरेलू फेस पैक, निखर जाएगा चेहरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com